1 गेंद में बनाए 22 रन, RCB के खिलाड़ी ने किया अनोखा कारनामा, क्रिकेट जगत में मचा तहलका
कैरेबियन प्रीमियर लीग का रोमांच चरम पर है। मौजूदा सीज़न के 13वें मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स और गुयाना अमेज़न वॉरियर्स आमने-सामने थे। इस मैच में गयाना के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने बल्ले से धमाल मचा दिया, जिन्हें मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक टी20 क्रिकेटरों में गिना जाता है।
शेफर्ड ने इसी साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनका पहला आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। सेंट लूसिया के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने CPL इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। उनकी इस उपलब्धि की चर्चा क्रिकेट जगत में है क्योंकि उन्होंने महज एक गेंद में 22 रन ठोके हैं।

मुकाबले के पन्द्रहवें ओवर में ओशेन थॉमस की धुनाई हुई, ओवर की तीसरी गेंद नो बॉल थी और वहां से ही ताण्डव शुरू हुआ। नो बॉल के बाद वाइड गेंद आई और अगली दो गेंदों नो बॉल थी। शेफर्ड इसी मौके का इन्तजार कर रहते थे और लगातार छक्के जमा डाले। दो गेंदों में 7-7 रन आए। अंत में एक लीगल बॉल डाली और शेफर्ड का एक और छक्का आया। इससे एक लीगल गेंद पर कुल 22 रन आए।
साल 2019 में थॉमस राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले ओशेन थॉमस इतिहास में पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक गेंद में 20 से ज्यादा रन खर्च किये हैं। दूसरी तरफ रोमारियो शेफ़र्ड पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके बल्ले से एक गेंद में तीन छक्के आए हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
थॉमस का यह ओवर काफी महंगा भी रहा। उनके ओवर में 33 रन आए क्योंकि अंतिम गेंद पर इफ्तिखार अहमद ने भी एक धमाकेदार छक्का जमाया। रोमारियो शेफर्ड यहीं नहीं रुके और उनके बल्ले से धुआंधार बैटिंग देखने को मिली। वह 34 गेंदों में 73 रनों की विस्फोटक पारी खेलने में सफल रहे, टीम ने भी 200 का आंकड़ा पार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications