सचिन तेंदुलकर और MS धोनी नहीं! 13 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज किसे मानता है अपना आदर्श? खुलकर बताया नाम
तेरह वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को अपने क्रिकेट के आदर्श का खुलासा किया और बिना किसी हिचक के उस क्रिकेटर का नाम लिया, जिसकी तरह वह खेलने की कोशिश करते हैं। दिलचस्प बात ये है कि ये क्रिकेट कोई भारतीय नहीं बल्कि वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर हैं।
बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने शनिवार को वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा को अपना आदर्श बताया। सूर्यवंशी वर्तमान में 2024 एसीसी अंडर-19 एशिया कप में भाग ले रहे हैं और उन्हें शनिवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ होने वाले भारत अंडर-19 के प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।

'एशिया कप पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं'
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से बातचीत में करते हुए सूर्यवंशी ने कहा कि वह वर्तमान में अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और अपने आस-पास क्या हो रहा है, इससे परेशान नहीं हैं। सूर्यवंशी ने कहा कि, 'मैं वर्तमान में अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। मैं अपने आस-पास क्या हो रहा है, इससे परेशान नहीं हूं। मैं पहले एशिया कप पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं और फिर खेल दर खेल आगे बढ़ना चाहता हूं।'
'ब्रायन लारा मेरे आदर्श हैं'
उन्होंने कहा कि, 'ब्रायन लारा मेरे आदर्श हैं। मैं उनकी तरह खेलने की कोशिश करता हूं, बाकी मैं अपने पास मौजूद सभी कौशलों के साथ स्वाभाविक खेलने की कोशिश करता हूं और मैं इस पर काम करना चाहता हूं।'
आईपीएल मेगा ऑक्शन के दौरान सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। ऑक्शन में 13 वर्षीय खिलाड़ी के लिए यह एक बड़ी बोली थी, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स ने उसे अपनी टीम में शामिल करने के लिए कड़ी मशक्कत की। अंत में, आरआर ने विजयी बोली लगाई।
लिस्ट में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी
27 मार्च 2011 को बिहार में जन्मे वैभव इस लिस्ट में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में बिहार के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया, जब उनकी उम्र महज 12 साल और 284 दिन थी। पिछले महीने, वह चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत अंडर-19 के मैच का हिस्सा थे, जहां उन्होंने 58 गेंदों में शतक जड़ा था।
ये भी पढ़िए- ICC Champions Trophy 2025: भारत के आगे झुका पाकिस्तान! हाइब्रिड मोड को लेकर आया बड़ा अपडेट
वैभव ने पांच फर्स्ट क्लास मैचों में 100 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 41 रहा है। वह वर्तमान में चल रही रणजी ट्रॉफी में भाग ले रहे हैं। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार का प्रतिनिधित्व भी किया, उन्होंने 23 नवंबर को राजस्थान के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया।












Click it and Unblock the Notifications