10 बल्लेबाज रिटायर्ड आउट और दोनों टीमों से 15 जीरो पर आउट, पहली बार बना इंटरनेशनल क्रिकेट में अनोखा रिकॉर्ड
महिला टी20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालीफायर में एक अजीब घटनाक्रम देखने को मिला है। जो पहले कभी देखने को नहीं मिला, वह अब देखने को मिल रहा है। यूएई ने अपनी सभी बल्लेबाजों को रिटायर्ड आउट कर दिया। इससे पहले सभी 10 बल्लेबाजों का रिटायर्ड आउट कभी नहीं हुआ।
16 ओवर में बिना किसी नुकसान के 192 रन के बाद यूएई ने सभी बल्लेबाजों को रिटायर्ड आउट कराया। पुरुष या महिला टी20 इंटरनेशनल में दो बल्लेबाज तो रिटायर्ड आउट हुए हैं लेकिन यहाँ मामला सभी 10 प्लेयर्स का है, जो पहली बार ही हुआ है। यूएई ने कतर के खिलाफ इस मैच में बड़ी जीत दर्ज की।

कतर को महज 29 रनों के कुल स्कोर पर आउट करते हुए यूएई ने मुकाबला 163 रनों से अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला मुश्किल से 28वें ओवर तक पहुंचा था। यूएई की पारी में भी आठ बल्लेबाजों का स्कोर जीरो था, इसके बाद कतर की सात प्लेयर्स को मिलाकर कुल 15 बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुईं।
यूएई की कप्तान तीर्था सतीश और ईशा ओझा ने मिलकर पहले बैटिंग करते हुए शतकीय भागीदारी की। ओझा ने शतक जमा दिया और 113 रन बनाए। उधर सतीश के बल्ले से भी 74 रनों की पारी देखने को मिली। 16 ओवर में स्कोर 192 रनों तक पहुंच गया। इसके बाद पारी घोषित कर दी गई लेकिन सीमित ओवर क्रिकेट में इसकी अनुमति नहीं है, इस वजह से सभी बल्लेबाज रिटायर्ड आउट हुईं। ओझा ने 51 और सतीश ने 31 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
जवाबी पारी में खेलते हुए कतर की टीम बुरी तरह हार गई। तीन ही बल्लेबाजों का खाता खुल पाया। शेष 7 प्लेयर्स अपना खाता खोलने में भी सफल नहीं हो पाईं। इस तरह यूएई ने इस मुकाबले में कतर को 29 रनों पर आउट करते हुए 163 रनों के अंतर से जीत दर्ज कर ली।











Click it and Unblock the Notifications