Sonbhadra: दुर्घटना में पति की मौत की झूठी सूचना, पत्नी ने गलतफहमी में मासूम के साथ कर ली खुदकुशी
सोनभद्र में दुर्घटना में पति की मौत होने की झूठी सूचना मिलने के बाद बीजपुर इलाके की एक महिला अपने 2 साल के मासूम के साथ खुदकुशी कर ली, घटना से परिवार में मातम पसरा है।
Sonbhadra जिले में दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई है। दरअसल एक पत्नी को किसी के द्वारा झूठी सूचना दे दी गई कि उसके पति की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है। उसके बाद पत्नी ने अपने मासूम बच्चे के साथ घर में आग लगा लिया और फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को जिसने भी सुना सब के रोंगटे खड़े हो गए। घटना के समय मृतका का पति किसी दूसरे काम से गया था। मौत की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिला और उसके बच्चे की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पति के मौत की झूठी सूचना से आहत हुई पत्नी
दरअसल सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना अंतर्गत इंजानी गांव के रहने वाले दो सगे भाई 30 वर्षीय सुनील सिंह और 25 वर्षीय अजीत सिंह ट्रक चालक हैं। शनिवार को सुनील सिंह ट्रक लेकर रेणुकूट बीजपुर मार्ग पर राख भरने के लिए गया था। इसी बीच तेज रफ्तार की ट्रक अनियंत्रित होते हुए पहले पेड़ से टकराई उसके बाद विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद उसमें मौजूद चालक फंस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ट्रक में फंसे हुए चालक को निकलवाने के लिए कड़ी मशक्कत की। काफी देर बाद उसको किसी तरह केबिन से बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया।

घर पर किसी ने दे दी झूठी सूचना
ट्रक में फंसकर सुनील घायल हुआ था जबकि अजीत किसी काम से बाहर निकला हुआ था। इसी बीच किसी ने गांव में अफवाह फैला दिया कि ट्रक में फंसने के चलते अजीत की मौत हो गई है। इसकी सूचना धीरे-धीरे अजीत की पत्नी संगीता से किसी ने कह दिया कि दुर्घटना उसके पति की मौत हुई है। पति की मौत सुनने के बाद पत्नी बेसुध हो गई और आत्मघाती कदम उठा ली। बताया जा रहा है कि 2 वर्षीय यश नामक मासूम बच्चे को लेकर संगीता अपने कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद करके आग लगा ली। आग लगाने के बाद वह फांसी का फंदा बनाकर मासूम बच्चे को लेकर उसपर झूल कर आत्महत्या कर ली।

दुर्घटना स्थल पर गए थे परिवार के लोग
बताया जा रहा है कि इस समय संगीता ने यह आत्मघाती कदम उठाया उस समय परिवार के लोग दो घटनास्थल पर गए थे। आसपास के लोगों ने घर में उठते हुए धुंए को देखा उसके बाद शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे तो अंदर से दरवाजा बंद था। लोग पानी का छिड़काव करते हुए आग पर किसी तरह काबू पाए और दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखे कि संगीता और 2 वर्षीय मासूम यश की मौत हो गई थी। उसके बाद परिवार के अन्य लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तथा और उसके बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

पति का रो रो कर बुरा हाल
बताया जा रहा है कि संगीता अपने मासूम बच्चे को लेकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय अजीत घर से बाहर किसी काम के लिए गया था। वह जब वापस लौटा तो उसे पता चला कि उसके बड़े भाई सुनील सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद मासूम बच्चे के साथ आत्महत्या कर ली तो वह भी बेसूध हो गया। अजीत का भी रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि परिजनों और आसपास के लोगों द्वारा उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
-
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति? -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
मंत्री हरदीप पुरी की बेटी और एपस्टीन विवाद: हाई कोर्ट सख्त—'24 घंटे में सब हटाओ', Himayani Puri क्या करती हैं? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना बढ़ा, चांदी लुढ़की, जानें क्या है आज मुंबई में ताजा भाव? -
TMC Candidate Full List: 291 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान,ममता बनर्जी भवानीपुर से मैदान में, किसे कहां से टिकट -
57 की उम्र में फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने उतारे सारे कपड़े, फिर शेयर की ऐसी तस्वीर, क्यों करना पड़ा ऐसा काम? -
Rajya Sabha Elections 2026 Results : NDA को मिली 22 सीटों पर जीत लेकिन बहुमत से अब भी दूर BJP, कैसे? -
Bengal Election: TMC की लिस्ट में कितनी महिलाएं, कितने मुस्लिम और SC/ST? ममता का सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला -
आज का तुला राशिफल 17 मार्च 2026: पुरानी उलझनों से मिलेगा छुटकारा, दिन शुभ -
Kavya Maran और विराट कोहली को एक साथ मिली बुरी खबर? IPL 2026 से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications