UP: अंधेरा होते ही दहशत में जीने को मजबूर लोग, जानिए सोनभद्र में रात भर क्यों पहरा दे रहे ग्रामीण

UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण काफी परेशान हैं। स्थिति यह है कि भयभीत ग्रामीण अपने परिजनों और पशुओं की सुरक्षा के लिए रतजगा कर रहे हैं।

UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के म्योरपुर इलाके में तेंदुए का खौफ साफ देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों में दर्जनों बकरियों को तेंदुए ने शिकार बना लिया है। तेंदुए के खौफ के चलते ग्रामीण रतजगा कर रहे हैं।

तेंदुआ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दिया गया है। वन विभाग के अधिकारी तेंदुए को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिली है। अधिकारियों द्वारा कहा गया है कि ग्रामीण रात में घर से बाहर ना निकलें।

Villagers are forced to live in terror as soon as it gets dark in Sonbhadra of UP

दरअसल, सोनभद्र जनपद के म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत पड़री के चतरा टोले पर रविवार रात में बरामदे में बांधी गई सात से अधिक बकरियों को तेंदुआ शिकार बनाया था। बकरियां जब चिल्‍लाने लगीं तो पशुपालकों को इसकी जानकारी हुई।

इससे पहले भी तेंदुए ने बकरियों को शिकार बनाया था और दो कुत्तों को भी मार दिया था। रेंजर शहजादा इमालुद्दीन द्वारा मीडिया को बताया गया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने गांव में डेरा डाला है।

पिंजरा मंगाकर गांव से जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगाया गया है। इसके अलावा ग्रामीणों को हिदायत दी गई है कि रात में ग्रामीण अपने घरों से बाहर ना निकले। यदि निकलते हैं तो वह एक साथ दो चार लोग निकले और हाथ में लाठी डंडे लिए रहे।

वन विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को यह भी सलाह दी जा रही है कि तेंदुआ दिखाई देने पर आग जलाकर उसे भगाने का प्रयास करें और तत्काल बंद विभाग के अधिकारियों को सूचित करें। फिलहाल, गांव में लगातार तेंदुए के द्वारा मवेशियों और कुत्तों को निवाला बनाए जाने के चलते ग्रामीण भयभीत हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+