Sonbhadra News: पिकअप में इतने मजदूर लदे थे कि कमिश्नर रह गए हैरान, तुरंत बुलानी पड़ी पुलिस
Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में मालवाहक वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरे हुए सवारियों को देखकर कमिश्नर ने अपनी गाड़ी अचानक रुकवा दी। उसके बाद उन्होंने मालवाहक वाहन को भी रुकवाया और उसमें बैठे लोगों को उतार कर उनकी गिनती कराई।
गिनती करवाने के बाद यात्रियों की संख्या जानकर वह हैरान रह गए। उसके बाद मौके से ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। कमिश्नर द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फिर कमिश्नर ने वाहन स्वामी और चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के डिबुलगंज इलाके का है। बताया जा रहा है कि मंडलायुक्त विंध्यांचल डॉ. मुथु कुमार स्वामी देर रात सोनभद्र जनपद में अनपरा की तरफ से रेणुकूट की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक पिकअप पर काफी संख्या में मजदूर सवार थे।
पिकअप में इतने मजदूरों को देखकर उन्होंने दुर्घटना की संभावना को भागते हुए पिकअप को रुकवा लिया। गिनती करने पर उसमें करीब 40 लोग सवार पाए गए। इतने लोगों को देखकर उन्होंने तत्काल अनपरा थाने को सूचना दी। सूचना देने के साथ ही उन्होंने ऐसे लोगों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
वह उसमें सवार मजदूर से पूछताछ करने पर मजदूरों द्वारा बताया गया कि उनका घर हाईवे से काफी दूर है और कोई भी चार पहिया वाहन चालक उन्हें उनके घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं होता है। ऐसे में रिश्तेदारी और मजदूरी करने के लिए आते जाते समय उनके द्वारा पिकअप का ही सहारा लिया जाता है।
फिलहाल मंडलायुक्त द्वारा निर्देशित किए जाने के बाद अनपरा थाने की पुलिस द्वारा पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा रेनूसागर चौकी प्रभारी द्वारा भी शुक्रवार को मजदूरों को लेकर जा रहे तीन-चार पिकअप चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications