सोनभद्र हत्याकांड: प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कही ये बड़ी बात
सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र में हुए हत्याकांड को लेकर प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, भाजपा-राज में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि दिन-दहाड़े हत्याओं का दौर जारी है। सोनभद्र के उम्भा गांव में भूमाफियाओं द्वारा 3 महिलाओं सहित 9 गोंड आदिवासियों की सरेआम हत्या ने दिल दहला दिया।
'प्रशासन-प्रदेश मुखिया-मंत्री सब सो रहे हैं'
प्रियंका ने ट्वीट किया, 'प्रशासन-प्रदेश मुखिया-मंत्री सब सो रहे हैं। क्या ऐसे बनेगा अपराध मुक्त प्रदेश?' बता दें, सोनभद्र में बुधवार की शाम जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। फायरिंग में तीन महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं। पुलिस ने घायलों को अस्तपाल में भर्ती करवाया है। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सीएम ने दिए जांच के आदेश
हत्याकांड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम को घायलों के तत्काल उपचार करवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, डीजीपी से मामले की खुद जांच कर और कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बता दें, सोनभद्र में बुधवार की शाम दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई।
केस दर्ज, पांच गिरफ्तार
यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि प्रधान ने 2 साल पहले जमीन को खरीदा था, वह कब्जा लेने पहुंचा था, तभी ग्रामीणों ने विरोध किया। विवाद में फायरिंग हुई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। 3 से 4 लोगों का इलाज चल रहा है। मामले में केस दर्ज करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: सोनभद्र हत्याकांड: सीएम योगी ने डीजीपी को दिए जांच के आदेश, कही ये बात