Sonbhadra: दोस्त की पत्नी को शराब पिलाकर किए घिनौना काम, पति को पता चला तो पैरों तले खिसक गई जमीन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। पति के दोस्तों ने उसकी पत्नी को शराब पिलाकर उसके साथ गंदा काम किया। इस मामले की जानकारी जब पति को हुई तो उसने पुलिस से शिकायत की। दो दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर

police registered incident against two friends alcohol to the wife of friends in sonbhadra

उत्तर प्रदेश के Sonbhadra जनपद में एक पति की गैरमौजूदगी में उसके दो दोस्त उसके घर पहुंचे। घर पर पहुंचने के बाद दोस्तों ने उसकी पत्नी को पहले धोखे से शराब पिलाई उसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए।

मामले की जानकारी उस समय हुई जब पति अपने घर वापस लौट कर आया। पति के आने पर उसकी पत्नी बेसुध हाल में पड़ी हुई थी उसके बाद उसे वह अस्पताल लेकर गया और उपचार कराने के बाद पुलिस के पास पहुंचा और अपने दो दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

दोस्त की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं घटना के बाद से ही उसको दोनों दोस्त गांव से फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दरअसल, यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के सदर कोतवाली का है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला व्यक्ति सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार को वह अपने घर पर नहीं था।

इसी दौरान गांव के रहने वाले उसके दो दोस्त उसके घर पहुंचे। घर पर उसकी 15 वर्षीय बेटी और पत्नी मौजूद थी। बेटी घर के बाहर आस-पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रही थी जबकि उसके दोस्त उसकी पत्नी को धोखे से शराब पिला दिए।

शराब पिलाने के बाद उसकी पत्नी नशे में हो गई तो उसके दोनों दोस्तों ने उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे इसी दौरान उसकी बेटी कमरे में पहुंची और शोर मचाने लगी। बेटी की शोर मचाने के बाद दोनों युवक वहां से भाग निकले।

सूचना के बाद सायं काल जब वह घर पर पहुंचा तो उसकी पत्नी बेसुध हाल में पड़ी हुई थी। मामले की जानकारी होने के बाद उसने अपनी पत्नी का उपचार कराया। वहीं इस मामले में पति की तहरीर पर दोनों दोस्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

इस बारे में सोनभद्र जनपद के कोतवाली प्रभारी मनोज सिंह द्वारा मीडिया को बताया गया कि पीड़िता के पति द्वारा तहरीर दी गई है तहरीर के आधार पर मंगलवार को सायं काल उसके गांव के ही रहने वाले मोहम्मद हुसैन और रामशरण के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+