सोनभद्र: नगर पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, समर्थकों का हंगामा

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र में सोमवार रात रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह उर्फ बबलू सिंह पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाके दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

nagar panchayat adhyaksh shot dead in sonbhadra

सीने में लगी तीन गोलियां

एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि नकाबपोश बदमाशों ने नगर पंचायत अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह उर्फ बबलू को गोली मारी थी। बबलू के सीने पर तीन गोलियां लगी थीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक बदमाश फरार हो गए। छोटे भाई विजय प्रताप सिंह उर्फ डब्लू ने आसपास के लोगों की मदद से बबलू को हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

राजनीतिक रंजिश का मामला

मौत की सूचना मिलने पर नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थकों ने वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर जाम लगा दिया है। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश मानी जा रही है। एएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: SIT के सामने पेश हुए आजम खान, सवालों का जवाब देने के लिए मांगा चार दिन का समय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+