Sonbhadra में बबूल के पेड़ से एक साथ लटके मिले प्रेमी युगल के शव, सिर पर चोट के निशान

सोनभद्र जिले में एक नाबालिग प्रेमी युगल का शव बबूल के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।

Sonbhadra love news

Sonbhadra जनपद के चोपन थाना अंतर्गत सलखन गांव में गुरुवार की सुबह बबूल के पेड़ से लटके हुए प्रेमी युगल का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सुबह में बबूल के पेड़ पर प्रेमी युगल का सब देखने के बाद वहां पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और लोगों ने पुलिस को फोन करके सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची चोपन थाने की पुलिस दोनों के शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले ली है और कार्रवाई में जुटी हुई है।

जमीन को छू रहे थे दोनों के पैर
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो गांव में स्थित शिवाला टोला मैं मंदिर की तरफ स्थित एक बबूल के पेड़ पर गुरुवार सुबह में रस्सी के सहारे लटकते हुए नाबालिग प्रेमी युगल का शव देखा गया। रस्सी से लटकने के दौरान दोनों का पैर जमीन को छू रहा था इसके अलावा प्रेमिका के शरीर व शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी देखे गए। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी दूसरे स्थान पर घटना को अंजाम देने के बाद बोले के शव को बबूल के पेड़ से लटका दिया गया। हालांकि पुलिस द्वारा अब इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रेमी युगल का शव मिला है उसे कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
प्रेमी की उम्र 17 साल और प्रेमिका की उम्र 15 साल बताई जा रही है और यह भी कहा जा रहा है कि दोनों अलग-अलग जाति के हैं। दोनों की पहचान होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि यदि उनको पता होता कि दोनों इस तरह का कदम उठा लेंगे तो दोनों की शादी करा दी गई होती। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद सलखन गांव के साथ ही आसपास के अन्य गांव से काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Recommended Video

    सोनभद्र: राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने की मिली नोटिस, जाने क्या बोले लोग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+