Sonbhadra News: खेलते-खेलते बाथरूम पहुंचा मासूम बच्चा, बाल्टी में भरे पानी में डूबने से मौत, परिवार में मातम
Sonbhadra UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में बाल्टी से भरे पानी में डूबने से एक मासूम बालक की मौत हो गई। घटना के समय परिवार वाले बाहर काम कर रहे थे।
Sonbhadara UP News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में मासूम बालक को घर में अकेले खेलता छोड़ना परिवार को भारी पड़ गया। मासूम बच्चा खेलते हुए बाथरूम में चला गया और बाथरूम में बाल्टी में भरे पानी में डूब गया।
मासूम बच्चे की डूबने की जानकारी जब तक परिजनों को होती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन काम करने के बाद वापस लौटे और बाल्टी में डूबे मासूम बालक को देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के लीलाडेवा गांव का है। गांव में मूसरबहरा टोला है, जहां के रहने वाले मनोज कुमार का एक वर्षीय रविंद्र नामक बेटा मंगलवार को घर में खेल रहा था। इस दौरान परिवार वाले बाहर घरेलू काम काज करने के लिए चले गए।
बताया जा रहा है घर में खिलौना लेकर अकेले खेल रहा मासूम बच्चा खेलते खेलते बाथरूम में चला गया। बाथरूम में एक बाल्टी में पानी भर कर रखा हुआ था और उसी बाल्टी भर पानी में मासूम बच्चे का खिलौना गिर गया। संभावना जताई जा रही है कि बाल्टी में गिरे खिलौने को निकालने के लिए मासूम बच्चा बाल्टी को पकड़ कर खड़ा हुआ होगा।
उसके बाद खिलौना निकालते समय वह बाल्टी भरे पानी में गिर गया होगा। घटना के दौरान परिवार के लोग बाहर थे, ऐसे में उनको जानकारी नहीं मिली और मासूम बच्चा बाल्टी भरे पानी में ही देर तक डूबा रह गया।
परिवार वाले काम करने के बाद जब वापस लौटे तो बच्चा उन्हें दिखाई नहीं दिया। मनोज कुमार की पत्नी मानमती उसे आंगन में व अन्य कमरों में खोजी और खोजते हुए बाथरूम में पहुंची तो चिल्लाने लगी। उसके बाद बाल्टी में डूबे मासूम बच्चे को बाहर निकालकर परिवार वाले अस्पताल ले गए।
अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बच्चे के मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि मनोज कुमार के दो बच्चे थे जिसमें रविंद्र छोटा था। फिलहाल इस घटना से परिवार ही नहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications