यूपी के सोनभद्र में दबा है 3 हजार टन सोना, जल्द शुरू होगी खुदाई
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले पिछले कई वर्षों से भारतीय भू वैज्ञानिक सोने की तलाश कर रहे थे। अब वो तलाश पूरी हो गई। भू वैज्ञानिक को सोनभद्र जिले में दो स्थानों पर करीब तीन हजार टन सोने का अयस्क मिला है। इससे करीब डेढ़ हजार टन सोना निकाल जा सकेगा। वहीं, जीएसआई ने 90 टन एंडालुसाइट, नौ टन पोटाश, 18.87 टन लौह अयस्क व 10 लाख टन सिलेमिनाइट के भंडार की भी खोज की है।

7 सदस्यीय टीम 22 फरवरी को सौंपेगी रिपोर्ट
सोनभद्र जिले में सोने के उत्खनन का रास्ता साफ होने से पहले खनिज निदेशालय जिओ टैगिंग करवा रहा है। जियो टैगिंग के लिए गठित सात सदस्यीय टीम 22 फरवरी तक खनन निदेशक को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद राज्य को जिम्मेदारी सौंपते हुए केंद्र सरकार ई-निविदा जारी करने का निर्देश देगी। निविदा को हरी झंडी मिलने के बाद खनन को अनुमति मिलेगी।

अलग-अलग स्थानों पर मिला भंडार
जीएसआई के मुताबिक सोनभद्र की सोन पहाड़ी पर 2943.26 टन सोना और हरदी ब्लॉक में 646.15 किलो सोने का भंडार मिला है। इसी प्रकार पुलवार ब्लॉक में दो स्थानों पर 12.7 टन और 22.16 टन तथा सलइयाडीह ब्लॉक में 60.18 टन एंडालुसाइट का भंडार मिला है। पटवध ब्लॉक में 9.15 टन पोटाश व भरहरी ब्लॉक में 14.87 टन लौह अयस्क और छिपिया ब्लॉक में 9.8 टन सिलीमैनाइट के भंडार की खोज की गई है।

2005 में शुरू हुई थी प्रक्रिया
भू-वैज्ञानिक की टीम ने वर्ष 2005 से 2012 तक इस दिशा में काम शुरू किया था। सोने के भंडार की पुष्टि वर्ष 2012 में हुई थी लेकिन, इस दिशा में काम अब शुरू हो रहा है। अब यूपी सरकार ने भी तेजी दिखाते हुए सोने को बेचने के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरु कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications