Video Call पर 'वो सब' देखने में दो युवकों ने गंवाए लाखों, आप भी भूलकर न करें ऐसी गलती

सोनभद्र जनपद में वीडियो कॉल पर ऑनलाइन रोमांस करने के चक्कर में दो युवकों ने लाखों रुपए गंवा दिए। दोनों युवकों का अश्लील वीडियो बनाकर ठगों ने उनसे तीन लाख से अधिक रुपए ठग लिए।

Fraud of lakhs from two youths by video call in sonbhadra

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में वाट्सएप पर Video Call कर रोमासं करने के चक्‍कर में दो युवकों ने तीन लाख से अधिक रुपए गंवा दिए। इस मामले में दोनों युवकों द्वारा पुलिस से शिकायत किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि फरवरी माह में 22 तरीख को उसके वाट्सअप पर अनजान युवती ने मैसेज किया। मैसेज करने के बाद वह वीडियो कॉल करने लगी।

युवक ने बताया कि जब वह वीडियो कॉल रिसीव किया तो सामने वाली युवती न्यूड थी। उसने वीडियो कॉल पर रोमांस करने का ऑफर दिया, ऐसे में युवक उसकी बातों पर भरोसा करते हुए रोमांस करने के लिए तैयार हो गया।

कुछ देर बाद वीडियो कॉल कट हो गई और उसके थोडे़ ही समय बाद एक अनजान नंबर से उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाली ने खुद को पुलिस अधिकारी बताया और अश्लील वीडियो वायरल होने की बात कही।

उस व्‍यक्‍ति ने कहा कि वीडियो डिलीट करने के लिए रुपए देने पड़ेंगे नहीं तो यह उसके परिवार और परिचित लोगों तक भी चला जाएगा। युवक ने बताया कि बदनामी के डर से उसने सामने वाले व्‍यक्‍ति द्वारा बताए गए एकाउंट में कई किस्‍तों में दो लाख छह हजार पांच सौ रुपए ट्रांसफर कर दिया।

उसके बाद रुपए खत्‍म हो जाने पर भी उन लोगों द्वारा धमकी दी जाती रही। इसी तरह एक और व्‍यक्‍ति के साथ वीडियो कॉल करने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर एक लाख दस हजार रुपए की ठगी हुई। दोनों भुक्‍तभोगियों द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत किया गया।

वहीं इस बारें में थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव द्वारा बताया कि ठगी के शिकार दोनों युवकों द्वारा शिकायत की गई है। शिकायत के अधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+