Duddhi By-Election: सपा ने घोषित किया अपना प्रत्याशी, पूर्व मंत्री लड़ेंगे चुनाव, इस वजह से खाली हुई थी सीट

Duddhi By-Election: सोनभद्र जनपद के दुद्धी विधानसभा की सीट रिक्त होने के बाद अब यहां उपचुनाव होना है। हालांकि अभी तक उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी द्वारा दुद्धी विधानसभा से पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ को चुनाव मैदान में उतारने का ऐलान किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि सोमवार को अखिलेश यादव द्वारा लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में एक बैठक बुलाई गई थी।

duddhi-by-election-sp-declared-its-candidate

बैठक में शामिल सभी लोगों ने पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड़ के नाम पर सहमति जताई। उसके बाद दुद्धी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में समाजवादी पार्टी द्वारा विजय सिंह गोंड़ को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

विजय सिंह गोंड़ का समाजवादी पार्टी से पुराना नाता है। इसके पहले वे दुद्धी विधानसभा से सात बार विधायक रह चुके हैं तथा मुलायम सिंह की सरकार में वह मंत्री भी रह चुके हैं। आदिवासियों में उनकी अच्छी पकड़ है, इसीलिए सपा ने उन्‍हें मैदान में उतारा हे।

इस कारण खाली हुई है सीट
दरअसल, दुद्धी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामदुलार गोंड ने साल 2014 में अपने गांव की एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया था। उस समय रामदुलार अपने गांव के प्रधानपति थे।

2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान रामदुलार को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया और वह चुनाव जीत गए। हालांकि 9 साल पहले जिस लड़की के साथ उन्‍होंने रेप किया था उसका मामला कोर्ट में चल रहा था।

इसी महीने 12 दिसंबर को एमपी एमएलए कोर्ट ने विधायक रामदुलार को दोषी करार दिया था। इसके बाद 15 दिसंबर को विधायक को कोर्ट ने 25 साल कैद की सजा सुनाई थी।

विधायक को सजा सुनाए जाने के बाद यह सीट खाली हो गई और अब इस सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी पार्टियों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है, लेकिन अब देखने वाली बात ये होगी कि भारतीय जनता पार्टी किसे मैदान में उतारती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+