Sonbhadra: चप्पल चटाने वाले लाइनमैन की नौकरी गई, घर पर बुलडोजर चलवाने उठी मांग, सड़क पर आएगा परिवार?
UP Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र में दलित युवक की पिटाई करने वाले संविदा लाइनमैन की सेवा समाप्त हो गई है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पीड़ित का कहना है कि आरोपी के घर बुलडोजर चलना चाहिए।
UP Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में दलित युवक की पिटाई करने के अलावा थूक कर चटवाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। वहीं बिजली विभाग द्वारा सूचना जारी करते हुए उसकी सेवा भी समाप्त कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी संविदा लाइनमैन तेजबली सिंह पटेल के खिलाफ यह कार्रवाई पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार के अनुमोदन के बाद सेवा प्रदाता कंपनी ग्रिड पावर सिस्टम ने की है। इसके अलावा तेजबली के सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना से इलाके के दलित परिवार के लोगों में गुस्सा का माहौल है। लोगों का कहना है कि ऐसे आरोपियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं घटना के बाद डीआईजी आरके सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिवार वालों से मुलाकात की।
वहीं इस मामले में अब पीड़ित युवक का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसे इंसाफ दिलाएं। उसने यह भी कहा कि तेजबली द्वारा मेरी पिटाई की गई और वहां पर मौजूद कुछ लोग वीडियो बनाते रहे। किसी भी व्यक्ति ने मेरी मदद नहीं की और सभी लोग खड़े होकर तमाशा देखते रहे।
ऐसे उसने मांग किया है कि उसके साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। मीडियाकर्मियों से बातचीत में पीड़ित ने बताया कि वह अपने मामा के घर गया हुआ था। इस दौरान उसे पता चला कि मामा के घर की बिजली लाइनमैन द्वारा काट दी गई है।
वह भी लाइन का काम करता था ऐसे में वह अपने मामा की लाइन को जोड़ने के लिए विद्युत पोल पर चल गया और लाइन जोड़ दिया। उसका यह भी कहना है कि इसी दौरान किसी ने तेजबली सिंह को सूचना दे दिया। सूचना मिलने के बाद तेजबली मौके पर पहुंचा तो बिना कुछ पूछे उसके साथ मारपीट करने लगा।
पीड़ित ने बताया कि मारपीट करने के बाद तेजबली मुझसे चप्पल चटवाया। गांव के लोगों के सामने भी मुझे मारा पीता। उसने यह भी कहा कि इतना सब कुछ करने के बाद उसका मन नहीं भरा तो उसने मुझसे उठक बैठक कराई और मुझे जान से मारने की धमकी दी थी।
फिलहाल इस मामले में आरोपी लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया है और उसे नौकरी से बर्खास्त भी कर दिया गया है। वहीं इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों द्वारा भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications