UP Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी के पास 100 फीट गहरी खाई में पलटी सवारियों से भरी बस, दो दर्जन से अधिक यात्री
UP Sonbhadra News: चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी के अंतर्गत वाराणसी से विंध्यनगर जा रही रोडवेज बस पलट गई। बस पलटने से वहां हड़कंप मच गया, पुलिस द्वारा सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
Sonbhadra Accident News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में मारकुंडी पहाड़ी से अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी एक बस खाई में पलट गई। बस पलटने के बाद में चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने तत्काल बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया था पुलिस को सूचना दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में गंभीर रूप से घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी यात्री खतरे से बाहर हैं, मामूली रूप से घायल कुछ यात्रियों का इलाज कर छोड़ दिया गया।

दरअसल, वाराणसी से विंध्यनगर जा रही रोडवेज बस मंगलवार की रात्रि में सोनभद्र जनपद के चोपन थाना अंतर्गत मारकुंडी पहाड़ी के ऊपर पहुंची थी इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई। बस अनियंत्रित होने के बाद चालक जब तक उसे संभालता तब तक बस खाई में जाने लगी।
बस को खाई में जाता देख उसमें सवार यात्री चीखने चिल्लाने लगे। हालांकि जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बस खाई में जा चुकी थी। बस नीचे पहुंचने के बाद आस-पास मौजूद ग्रामीण तथा राहगीर वहां पहुंचे और बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।
घायल लोगों को बाहर निकालने के साथ ही ग्रामीणों द्वारा चोपन थाना तथा गुरमा चौकी प्रभारी को सूचना दिया गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस तथा निजी वाहनों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाई।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए थे। जिसमें मामूली रुप से घायल हुए लोगों का प्राथमिक रूप से उपचार करने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों का उपचार अभी भी जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में रोडवेज बस में सवार नैना गुप्ता, आस्था पांडे, शिवम सिंह, जगदीश, सुनील कुमार गुप्ता, देवांश गुप्ता, नंदिनी राय, रानी, दीपक श्रीवास्तव, कमलेश प्रसाद श्रीवास्तव, किरण लता श्रीवास्तव, उर्मिला गुप्ता, किरण गुप्ता, विपिन सिंह, गौरीशंकर गुप्ता और सोनी श्रीवास्तव, ब्रह्मानंद त्रिपाठी, बचाउ प्रसाद, मनीष कुमार गुप्ता, दिव्यांश, सरोज पांडेय आदि घायल बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications