'...जो मंत्र आए उसी को पढ़कर करा दो शादी', थाने पहुंचे प्रेमी-प्रेमिका का Video Viral, जानिए पूरा मामला
उत्तर प्रदेश से सोनभद्र जनपद में थाने के समीप पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी युगल की शादी कराए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि प्रेमी युगल द्वारा सही फैसला लिया गया है।
दरअसल, यह पूरा मामला सोनभद्र जनपद के रायपुर थाने का है। बताया जा रहा है कि कम्हरिया व आमडीह के रहने वाले युवक युवती काफी समय से एक दूसरे से प्यार कर रहे थे। दोनों एक दूसरे से शादी करके अपना जीवन गुजारना चाहते थे लेकिन परिवार वालों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था।

प्रेमी प्रेमिका द्वारा अपने परिजनों से कई बार बातचीत की गई लेकिन परिजन उनकी शादी करने के लिए तैयार नहीं हुए। ऐसे में थक हार कर प्रेमी प्रेमिका बुधवार को रायपुर थाने पहुंच गए। थाने पहुंचने के बाद प्रेमी युगल द्वारा थाना प्रभारी से शादी करवाने की गुहार लगाई गई।
जानकारी लेने के बाद थाना प्रभारी द्वारा दोनों के परिजनों को सूचना दी गई। युवक और युवती के परिजन जब थाने में पहुंचे तो उन लोगों द्वारा नाराजगी जाहिर की गई लेकिन प्रेमी प्रेमिका दोनों एक दूसरे के साथ ही रहना चाहते थे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में काफी देर तक पंचायत हुई लेकिन मामला हल नहीं हो सका।
लड़की ने कहा कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है और यह भी कहा कि वे दोनों बालिग हैं, इसलिए दोनों को अपनी जिंदगी के बारे में फैसला लेने का अधिकार है। उसके बाद पुलिस द्वारा दोनों के पहचान पत्र मांगे गए और पहचान पत्र के आधार पर पता चला कि दोनों बालिग हैं।
उसके बाद पुलिस द्वारा थाने के समीप स्थित मंदिर में ग्राम प्रधान और परिजनों की मौजूदगी में प्रेमी प्रेमिका की शादी कर दी गई। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया और वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि एक व्यक्ति द्वारा कहा जा रहा है कि जो भी मंत्र आए उसी को पढ़कर शादी करा दो।
#सोनभद्र: रायपुर थाना क्षेत्र का मामला आया सामने, पुलिस ने थाने में कराई प्रेमी जोड़े की शादी, परिवार के लोग शादी के लिए नहीं थे राजी, प्रेमी जोड़े ने लगाई थी पुलिस से गुहार, रायपुर थाने पहुंचा था प्रेमी जोड़ा, पुलिस ने थाने में बने मंदिर में कराई शादी...#BreakingNews #latestnews… pic.twitter.com/HAZfCtHeck
— Nedrick News (@nedricknews) October 12, 2023












Click it and Unblock the Notifications