UP News: सीतापुर में सियार को पटक-पटक कर मार डाला, सोते समय ग्रामीण पर किया था हमला
UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के साथ ही अन्य जनपदों में भी वन्यजीवों द्वारा इंसानों पर हमला किए जाने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। इसी बीच बहराइच से सटे जनपद सीतापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।
सीतापुर जनपद में बीती रात्रि में एक युवक के ऊपर सियार ने हमला कर दिया। सियार द्वारा हमले किए जाने के बाद गुस्सा आए युवक ने उसे पकड़ लिया और फिर पटक-पटक कर उसे मार डाला। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि मरे हुए सियार को लेकर वन विभाग के अधिकारी वहां से चले गए। इसके अलावा अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों से इस मामले पर चुप रहने के लिए भी कहा गया। यह पूरा मामला सीतापुर जनपद के सिधौली इलाके का है।
बताया जा रहा है कि सिधौली इलाके के असोधन गांव में हरिशंकर मिश्रा अपने घर के बाहर रात में लेटा हुआ था। बताया जा रहा है कि रात में एक सियार पहुंचा और उसके ऊपर हमला कर दिया। इसी दौरान हरिशंकर की अचानक नींद खुल गई।
ग्रामीणों का कहना है कि नींद खुलने के बाद हरिशंकर ने सियार को पकड़ लिया और उसे भेड़िया समझ कर उसने पटक पटक कर मार डाला। हरिशंकर द्वारा शोर मचाए जाने के बाद आसपास के ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने देखा कि हरिशंकर जख्मी था और सियार मर गया था। उसके बाद ग्रामीण घायल हरिशंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार किया गया। वही ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई।
बताया जा रहा है की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी वहां पहुंचे और सियार के शव को कब्जे में लेकर चले। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग द्वारा हिदायत दी गई की सियार को मारने की खबर किसी को ना बताई जाए।
चचा ने बताया कि काटा तो सियार को पटक-पटक कर मार डाला...pic.twitter.com/NPFjDDcodV
— Pravin Kumar Yadav (@PravinNews) September 9, 2024
वही ग्रामीणों द्वारा यह भी कहा गया कि इलाके में वन्य जीव लगातार हमला कर रहे हैं ऐसे में अधिकारियों द्वारा सर्च ऑपरेशन जलाकर वन्य जीवों को या तो पकड़ लिया जाए या फिर जंगली इलाकों में भगा दिया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications