Sitapur Hatyakand: पुलिस सरासर गलत कह रही है मेरे जीजा मनोरोगी नहीं थे, सुनियोजित है इतने लोगों की हत्या
Sitapur News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शनिवार को हुई पांच लोगों की हत्या व एक की आत्महत्या मामले में आरोपी अनुराग के साले अंकित ने पुलिस के बयान पर ही सवाल उठा दिया हैं। उसने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए इस हत्याकांड को सुनियोजित बताया है।
हत्याकांड में पुलिस ने दिया था बयान
पांच लोगों की हत्या मामले में पुलिस ने कहा था कि आरोपी अनुराग सिंह नशे का आदी था और मनोरोगी था। परिजनों से विवाद होने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।

अनुराग के साले अंकित ने दिया बयान
अनुराग के साले और मृतका प्रियंका सिंह के भाई अंकित सिंह ने ससुरालरी जनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अंकित लखनऊ के गोमतीनगर में रहते हैं। उन्होंने अनुराग के बड़े भाई अजीत पर इनकी हत्या का आरोप लगाते हुए कहा है कि यह पूरी घटना सुनियोजित थी।
निष्पक्ष हो जांच
अनुराग ने कहा कि इतनी बड़ी घटना को कोई अकेला कैसे अंजाम दे सकता है। बहन की सास को हथौड़े से मारा गया। बच्चों को छत से फेंक दिया गया। ये सब अकेले कैसे संभव है। इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
जीजा मानसिक रोगी नहीं थे अनुराग ने कहा कि पुलिस उन्हें मानसिक रोगी बता रही है। लेकिन वह मानसिक रोगी नहीं थे। वह सज्जन आदमी थे। हर तरीके से संपन्न थे। उनके पास अवैध असलहा का मिलना संदिग्ध प्रतीक होता है।
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक युवक ने संदिग्ध हालात में अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली थी। क्षेत्र के पल्हापुर गांव निवासी अनुराग सिंह (45) का शुक्रवार रात अपने परिजनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद शनिवार भोर के समय करीब ढाई से तीन बजे के बीच उसने अपनी मां सावित्री(62) और पत्नी प्रियंका सिंह(40) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना(8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। सभी को मारने के बाद खुद को गोली मार ली।












Click it and Unblock the Notifications