sitapur: सीओ ने पिता से किया ऐसा बर्ताव कि छोटा बच्चा भी पुलिस से भिड़ गया, वीडियो हुआ वायरल

भारत में सड़क दुर्घटनाएं चिंता का कारण हैं। खासतौर से उत्तर प्रदेश में जन संख्या ज्यादा होने की वजह से हादसे भी ज्यादा होते है। ऐसा ही एक हादसा हुआ उत्तर प्रदेश के सीतापुर ज़िले में, जिसमे दुर्भाग्यवश एक कार और साइकिल सवार के बीच टक्कर हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल कार चालक को पकड़ लिया। पर चालक के बेटे ने इसका विरोध किया, इसी दौरान किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। देखते ही देखते पुलिस और बच्चे की धक्का-मुक्की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया।

Sitapur The CO behaved with the father in such a way that even the small child clashed with the police the video went viral

मासूम बेटे ने ली सीओ से टक्कर
दरअसल, पूरा मामला सीतापुर के थाना खैराबाद क्षेत्र के आरटीओ ऑफिस के सामने का बताया जा रहा है। यहाँ पर एक कार और साइकिल की बीच टक्कर हो गई थी। टक्कर के बाद साइकिल सवार घायल हो गए थे। राहगीरों ने बताया की कार साइकिल सवारों को टक्कर मारने के बाद पेड़ में जा घुसी थी। उस गाडी में एक पिता अपने बेटे को लेकर कहीं जा रहा था। इस घटना में कार सवार पिता पुत्र को हलकी चोटें आई। इतने में पुलिस को इस एक्सीडेंट की सूचना मिल गई और कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने पहुंचने के बाद फ़ौरन कार सवार यानी किशोर के पिता को पकड़ लिया। यही नहीं किशोर के सामने पुलिस ने पिता के साथ अभद्रता की। वीडियो में साफ़ फेखा जा सकता है की पिता और पुलिस कर्मी के बीच हाथपाई की नौबत आ गई है। यह देख किशोर भी मौजूद सीओ से जूझने लगा।
बता दें, यह तो कह पाना मुश्किल है कि गलती किसकी थी। लेकिन सीधे कार सवार को गलत ठहरा कर उसके साथ मारपीट कर देना थोड़ी शीघ्रता होगी। अगर वह दोषी पाया जाता है तो अवश्य उसको सजा मिलेगी। पर बात गंभीर तब हो जाती है जब एक नाबालिग के सामने उसके पिता से ऐसा व्यवहार होता है तब ऐसे में उसके मन और मस्तिक्ष पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जिसके कारण वह समाज को अपना दुश्मन बना सकता है या फिर बच्चा अपना आत्मविश्वास भी खो सकता है।

Sitapur The CO behaved with the father in such a way that even the small child clashed with the police the video went viral

सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर आपको कब, कौन सी चीज दिख जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ मामलों को देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। देश-दुनिया से रोजाना एक्सीडेंट की खबरें सामने आती रहती हैं। कुछ घटनाएं तो ऐसी होती हैं, जिनपर यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामलों को देखकर मन थोड़ा बेचैन सा हो जाता है। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि साइकिल सवार के लिए तो बुरा लगा ही पर बच्चे को देखकर भी उन्हें काफी बुरा लगा। ऐसे में हमे यह सोचने की जरूरत है की कैसे समाज को सुरक्षित बनाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+