Sitapur News: मां की तेरहवीं के दिन बेटे ने पिता को बांके से काट डाला, सामने आई चौंकाने वाली वजह
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सीतापुर जनपद में एक बेटे ने जायदाद की लालच में अपनी मां की तेरहवीं के दिन अपने वृद्ध पिता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ घर से भाग निकला।
मामले की जानकारी होने के बाद पड़ोसियों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने मृतक के सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं फरार बेटे की तलाश की जा रही है।

यह मामला सीतापुर जिले के सायपुर गांव का है। गांव में अवध राम यादव अपनी पत्नी पत्नी किरण (62) और बेटे सजीवन के साथ रहते थे। बेटे सजीवन और बेटी नीतू की शादी हो चुकी थी। बेटी अपने ससुराल में रहती थी।
13 दिन पहले अवध राम की पत्नी किरण की मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद अवध राम की बेटी नीतू भी मायके आई हुई थी। बेटी नीतू ने बताया कि चार दिन पहले उसके भाई सजीवन और पिता के बीच विवाद हुआ था।
इस दौरान पिता ने कहा था कि वह अपनी 18 बीघे पैतृक भूमि नीतू के नाम कर देंगे या बेच देंगे। नीतू ने आशंका जताई कि इसी को ध्यान में रखते हुए सजीवन ने अपने बेटे को चार दिन पहले ननिहाल भेज दिया था।
गुरुवार को 13 में होने के चलते परिवार में रिश्तेदारी के लोग भी आए थे। नीतू ने बताया कि सुबह में उसके पिता खेत की तरफ गए थे। पिता के पीछे-पीछे उसका भाई सजीवन भी बांका लेकर गया। उसने कहा कि उसके बाद उसके भाई ने पिता की गर्दन काटकर उनकी हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद वह भागता हुआ घर पहुंचा और बाइक पर अपनी पत्नी को बैठाया तथा घर से फरार हो गया। नीतू ने कहा कि किसी को इस बात की जानकारी नहीं थी वरना उसे पकड़ कर रखा गया होता। फिलहाल पुलिस द्वारा नीतू की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications