हाउस अरेस्ट की गईं प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने यूपी पुलिस पर हाथापाई का आरोप, देखें Video
लखनऊ, 04 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में जिस तरह से हंगामा मचा हुआ उसके बाद प्रदेश में सियासी पारा काफी हाई हो गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा देर रात लखनऊ पहुंची और वहां से लखीमपुर के लिए रवाना हो गईं। लेकिन लखीमपुर से पहले सीतापुर में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने दावा किया है कि प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रियंका गांधी को सीतापुर के हरगांव में हिरासत में लिया गया है। जहां से उन्हें सीतापुर के ही गेस्ट हाउस में हाउस अरेस्ट में रखा गया है। इससे पहले प्रियंका गांधी की पुलिस अधिकारियों से काफी कहासुनी भी हुई।

सरकार किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही है
प्रियंका गांधी को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस की जमकर क्लास लगाई। प्रियंका ने कहा जिस तरह से इस देश में किसानों को कुचला जा रहा है उसके लिए लफ्ज नहीं हैं, कई महीनों से किसान अपनी आवाज उठा रहा है कि उसके साथ गलत हो रहा है, सरकार सुनने को राजी नहीं है। आज जो हुआ है वह दिखाता है कि सरकार किसान को कुचलने की राजनीति कर रही है, किसानों को खत्म करने की राजनीति कर रही है। यह देश किसानों का देश है, यह भाजपा की विचारधारा की जागीर नहीं है। किसानों का देश है, किसानों ने बनाया है, किसानों से सींचा है।
सरकार-पुलिस नैतिक अधिकार खो चुकी है
प्रियंका ने कहा कि जब बल प्रयोग करना पड़ता है तो इसका मतलब है कि नैतिक अधिकार सरकार और पुलिस खो चुकी है। मैं अपने घर से निकलकर कोई अपराध करने नहीं जा रही हूं। मैं सिर्फ उन पीड़ितों के परिवार से मिलने जा रही हूं, उनके आंसू पोछने जा रही हूं, इसमे कौन सी बुराई है,क्या गलत कर रही हूं, और कर रही हूं तो आपके पास ऑर्डर होना चाहिए, वारंट होना चाहिए। मैं सीओ को बुला रही हूं तो वह छिप रहा है, अगर वह सही काम कर रहा है तो छिप क्यों रहा है।
क्या समझ रखा है हमे भी रोक लोगे
जिस तरह से पुलिस अधिकारी प्रियंका गांधी को रोकने की कोशिश कर रहे थे उससे प्रियंका काफी नाराज थी और उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों से जरूरी नहीं हूं। मुझे ऑर्डर दिखाओ, मुझे वारंट दिखाओ, अगर नहीं है तो आप लोगों कोई हक नहीं है। क्या समझ रखा है लोगों को मार सकते हो, किसानों को कुचल सकते हो तो समझ रखा है कि हमे भी रोक लोगे। तुम लोगों को कई हक नहीं है हमे रोकने का। प्रियंका ने कहा कि अगर आपके पास वारंट है तो मुझे हथकड़ी लगाइए और ले चलिए।
जाओ जाकर वारंट लेकर आओ
पुलिस पर बरसते हुए प्रियंका ने कहा कि हम यहां पर सिर्फ चार लोग हैं, हम धारा 144 का भी उल्लंघन भी नहीं कर रहे हैं। या तो वारंट निकालो, मुझे दिखाओ कि किस आधार पर मुझे हटा रहे हो, नहीं तो मैं यहां से नहीं हटूंगा, मैं तुम सारों पर चार्ज लगाऊंगी। अगर मुझे उस गाड़ी में बैठाया तो किडनैपिंग का चार्ज लगाऊंगी। हमे जबरदस्ती घेर रहे हो, इसमे आपके उपर अपहरण, शोषण की कोशिश का मामला दर्ज होगा। अपने मंत्रियों से और अधिकारियों से जाकर वारंट लेकर आओ। महिलाओं को आगे मत करो, तुम्हारे प्रदेश में कानून नहीं होगा लेकिन देश में कानून है। मुझे यहां जबरन घसीटकर और यहां लाए हो तुम।












Click it and Unblock the Notifications