कारतूसों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, जाकर देखा तो पीएसी में नेशनल शूटर के रूम में लगी थी भीषण आग

सीतापुर। यूपी के सीतापुर में पीएसी की 11 बटालियन में उस समय हड़कंप मच गया जब आचानक से भारी धुंआ के साथ साथ गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई देने लगी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक था कि आखिर माजरा क्या है।

Pac shooter room burnt in fire

जानकारी से पता चला कि पीएसी की 11 बटालियन में नेशनल शूटर रंजना गुप्ता के कमरे में आग लग गई। पीएसी के अधिकारियों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से लगी होने का दावा किया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि पूरा कमरा जलकर खाक हो गया। कमरे में रखी प्राइवेट रायफल भी जलकर पूरी तरह से खाक हो गयी। इतना ही नहीं कमरे में रखे सैकड़ों कारतूस भी तड़तड़ाकर दग उठे। जिसकी आवाज से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीएसी के अधिकारियों के कहने पर पीएसी बटालियन के चारों तरफ बेरिकेडिंग कर दी गयी थी।

Pac shooter room burnt in fire

मामला बेहद गंभीर होने की वजह से किसी भी शख्स को अंदर आने नहीं दिया जा रहा था। बता दें कि 11 बटालियन पीएसी केंद्रीय आयुद भंडार ग्रह के पास हैं। नेशनल शूटर रंजन गुप्ता का रूम बना हुआ है। इस मामले में जब पीएसी के आला अधिकारियों से बात की गई तो उनका कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी लेकिन कारतूसों के दगने की बात से अधिकारी पल्ला झाड़ते रहे। जबकि करतूतों के खोखे भारी तादाद में चारों तरफ बिखरे हुए पड़े हैं और जमीन से लेकर दीवारों में गोलियों के छेद ही छेद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+