भूमाफियाओं के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई जारी, सीतापुर में रमन साहनी की 5 करोड़ 88 लाख रुपए की संपत्ति हुई जब्त

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में भूमाफियाओं के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई जारी है। डीजीपी के निर्देश पर जिलाधिकारी सीतापुर के आदेश पर शातिर अपराधी जालसाज भूमाफिया गैंगस्टर रमन साहनी द्वारा जालसाजी, छलकपट, दूसरे की जमीन पर कब्जा, कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन की हेरा फेरी करके आपराधिक कृत्यों द्वारा अर्जित की गई कई ग्राम सभाओं में जमीनों एवं एक टाटा सफारी को धारा 14 (1) यूपी गैंगस्टर 1986 के अंतर्गत जब्त की गई।

Recommended Video

    सीतापुर में रमन साहनी की 5 करोड़ 88 लाख रुपए की संपत्ति हुई जब्त
    mafia raman sahni illegal property worth rs 5 crore seized in sitapur

    अपराध और आपराधिक कृत्यों पर लगेगी लगाम

    एडिशनल एसपी उत्तरी सीतापुर डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसलों को पस्त करने के लिए प्रदेश सरकार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस तरीके का अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में चला रही है। इसी कड़ी में सीतापुर में भी रमन साहनी पर कार्रवाई हुई है, जिससे सीतापुर के अपराधियों और भूमाफियाओं में डर दहशत और खौफ नजर आ रहा है। प्रदेश सरकार के इस कदम से यह उम्मीद की जा रही है कि अपराध और आपराधिक कृत्यों पर लगाम लगेगी।

    खान मुबारक की 5 करोड़ की संपत्ति जब्त

    उधर, माफिया अतीक अहमद की अवैध और बेनामी संपत्तियों पर कार्रवाई जारी है। बुधवार को अंबेडकरनगर में पुलिस ने यूपी के टॉप टेन माफिया खान मुबारक के विरुद्ध लगातार दूसरे दिन भी अपनी कार्रवाई जारी रखी। बुधवार को ​माफिया की पौने दो एकड़ अवैध जमीन में लगी फसल ट्रैक्टर द्वारा नष्ट की गई। पुलिस ने खान मुबारक की अब तक लगभग 5 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त या ध्वस्तीकरण किया है, जिसमें पुलिस ने मंगलवार को हंसवर में माफिया की 20 दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त कराया था। बता दें, खान मुबारक अंडरवर्ल्ड डॉन जफर सुपारी का भाई है। खान मुबारक के ऊपर 35 आपराधिक मुकदमे दर्ज है और इस समय हरदोई जिले की जेल में बंद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+