UP : गैंगस्टर मुजीब अहमद ने नौकर के नाम कर रखी थी 7 करोड़ की प्रॉपर्टी, योगी सरकार ने की जब्त

सीतापुर, 24 मई: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। माफियाओं, गैंगस्टर्स द्वारा अवैध तरीके से कमाई गई संपत्तियों को कुर्क किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सीतापुर में पुलिस प्रशासन ने गैंगस्टर मुजीब अहमद की जमीन को ज़ब्त कर लिया। इस जमीन की कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए है। ये संपत्ति मुजीब के नौकर के नाम पर थी। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिण, सीतापुर नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में मुजीब की बहुत सारी बेनामी जमीन है जो अवैध संपत्ति अर्जित करके ली गई है। उसे जब्त किया जाएगा।

Gangster Mujim Ahmed property worth Rs 7 cr confiscated by UP govt

एक महीने पहले जब्त की गई थी 1 करोड़ 3 लाख की संपत्ति

सीतापुर का मुजीब अहमद गैंगस्टर एक्ट का अपराधी है। कुख्यात माफिया मुजीब अहमद पर 23 मुकदमे दर्ज हैं। इससे पहले 25 अप्रैल को भी मुजीब अहमद की एक करोड़ 3 लाख की संपत्ति को प्रशासन और पुलिस ने जब्त किया था। एएसपी ने बताया था कि मुजीब अहमद कुख्यात माफिया है। पूर्व से इसके बहुत से सहयोगी हैं, जो सीतापुर में अवैध कार्य करके संपत्ति को अर्जित किए थे। उन संपत्ति का पता लगाया जा रहा है। जहां-जहां अवैध संपत्ति होगी उसको जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।

झांसी में दो गैंगस्टर महिलाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

उधर, झांसी में राजस्व विभाग और झांसी पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में निरुद्ध दो महिलाओं की करीब 35 लाख 46 हजार रुपए की संपत्ति को जब्त कर लिया। जब्ती की कार्रवाई से मुनादी भी कराई गई थी। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम जिन दोनों महिला पर कार्रवाई की है, वो अवैध शराब के कारोबार से जुड़ी हुई थी। दोनों पर आरोप है कि यह संपत्ति अपराध करके संपत्ति अर्जित की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+