दबंगों के डर से पूरा परिवार पलायन करने को तैयार, नहीं मिला न्याय तो घर बेचने पर हुए मजबूर
सीतापुर। यूपी के सीतापुर में एक परिवार दबंगों से परेशान है। उनके डर से पीड़ित परिवार पलायन करने को मजबूर है। कुछ दिन पहले ही दबंगों ने अधेड़ को गोली मारी थी। काफी मुश्किल से इलाज के दौरान उसकी जान बच सकी। जान तो बच गई लेकिन अब अपने ही घर में परिवार कैद हो गया और बाहर मकान बिकाऊ का पोस्टर लटका दिया। पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज किया लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। दबंग परिवार को जान से मारने के बाद जेल जाने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार घर बेचकर पलायन करने को मजबूर है।
दरअसल यह मामला यूपी के सीतापुर थाना तालगांव के मिरकिल्ली पुर गांव का है। जहां पर करीब 25 दिन पहले 4 दबंगों ने दौड़ाकर अधेड़ को गोलियां मारी थी। दो गोलियां लगने से अधेड़ बेहोश हो गया। दबंग लोग मृत समझकर मौके से फरार हो गए। वहीं परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान अधेड़ की जान बच गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिसके चलते पूरा परिवार अपने ही घर में कैद होकर रह गया। क्योंकि खुलेआम घूम रहे आरोपी जान से मारने के बाद जेल जाने की बात कह रहे हैं।
मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित परिवार घर बेचकर पलायन करने को मजबूर है। पीड़ित परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहा है। अब देखना यह है कि क्या पीड़ित परिवार को न्याय मिल पाता है या पूरा परिवार को सलामती के लिए अपने घर से बेघर हो जाएगा।