पिता के साथ खेत पर गया था मासूम, कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला

Sitapur News, सीतापुर। उत्तर प्रदेश का सीतापुर एक बार फिस आवारा कुत्तों का आतंक सामने आया है। खेत की मेड़ पर बैठे एक मासूम को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मौत के घाट के उतार दिया। कुत्तों के हमले में मासूम की मौत के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। घटना से लोगों में जहां भय व्याप्त हो गया, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि पिछले साल भी कुत्तों ने जिले में लगभग पांच दर्जन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया था।

dogs attack on 5 year innocent child

जानकारी के मुताबिक, मामला सीतापुर जिले के महमूदाबाद का है। यहां बेहटी निवासी रामनाथ अपने पांच वर्षीय पुत्र प्रियांशू को खेत लेकर गया था। बेटे को खेत की मेड़ पर बिठाकर रामनाथ अपने काम में लग गया। इसी बीच रामनाथ पानी लेने के लिए खेत से थोड़ी देर के लिए दूर चला गया, तभी मेड़ पर बैठे प्रियांशू पर आधा दर्जन से अधिक कुत्तों ने हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से मासूम प्रियांशू चीखने-चिल्लाने लगा। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग दौड़कर उसके पास पहुंचते, तब तक कुत्ते प्रियांशू को बुरी तरह से घायल कर चुके थे। प्रियांशू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुत्तों ने मासूम के शरीर को बुरी तरह से नोच डाला था जिससे उसका शरीर काफी क्षत-विक्षत हो गया और उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है। वहीं, बच्चे की मौत के बाद पिता रामनाथ के साथ मां सुमन देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक ने बताया कि प्रियांशु नाम के एक बच्चे की मौत हो गई है। इसमें हमने डीएफओ और वेटनरी अफसर, नगर पालिका की टीम को एसडीएम के साथ मौके पर भेजा गया है। साथ ही क्षेत्र के सभी आवारा कुत्तों को पकड़ने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+