रेप के आरोपी भाजपा विधायक से जेल में मिलने पहुंचे साक्षी महाराज, बोले- धन्यवाद देना था
Sitapur news, सीतापुर। उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने रेप के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर से सीतापुर जेल में मुलाकात की। दोनों के बीच घंटों चली मुलाकात के बाद साक्षी महाराज में कहा कि हमारे यहां से बहुत ही यशस्वी लोकप्रिय विधायक कुलदीप सेंगर जी यहां काफी समय से हैं, चुनाव के बाद उनका धन्यवाद करना उचित समझा इसलिए मिलने आ गया।

युवती ने लगाया था गैंगरेप का आरोप
बता दें, 2017 के चुनाव में कुलदीप सिंह सेंगर ने बांगरमऊ से चुनाव जीता था। जून 2017 में एक नाबालिग युवती ने विधायक व उनके सहयोगियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। इसके बाद ही पीड़िता के पिता की थाने में मौत हो गई। जब पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज नहीं किया गया तो उसने सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया था। इसके बाद 13 अप्रैल 2017 को विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है।
छुट्टी के दिन मुलाकात कैसे
साक्षी महाराज ने कहा, विधायक जी से केवल मिलने के लिए आया। उनकी परेशानी और सुविधा की चिंता मैं तो कर नहीं सकता, उसके बारे में कुछ कह भी नहीं सकता। छुट्टी के दिन मुलाकात करा दिया यह बड़ी बात है। बता दें कि जिला कारागार में बुधवार को ईद की छुट्टी थी। इसके बावजूद साक्षी महाराज की मुलाकात छुट्टी के दिन करा दी गई, यह अपने आप में बड़ा सवाल है।












Click it and Unblock the Notifications