सीतापुर जेल से रिहा हुए आजम खान, दोनों बेटों के साथ जाएंगे रामपुर

सीतापुर, 20 मई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान आज जेल से रिहा हो गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को जमानत दी थी। उत्तर प्रदेश की सीतापुर जेल में बंद आजम खान आज बाहर आ गए। आजम खान को जेल से लेने के लिए उनके दोनों बेटे अब्दुल्लाह और आबिद पहुंचे। पिता को लेने सीतापुर जेल पहुंचे अब्दुल्लाह आजम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने न्याय दिया है। वहीं आबिद आजम खान ने कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बहुत खुश हूं। पिता के रिहा होने के बाद हम यहां से सीधे रामपुर जाएंगे।

azam

Recommended Video

    Azam Khan Release: Sitapur Jail से रिहा हुए आजम खान, बेटों के साथ हुए रवाना | वनइंडिया हिंदी

    आजम खान को लेने के लिए शिवपाल यादव भी पहुंच थे। लेकिन समाजवादी पार्टी का कोई बड़ा नेता यहां मौजूद नहीं था। हालांकि कुछ स्थानीय सपा नेता आजम खान का स्वागत करने के लिए पहुंचे थे। गौर करने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस बीआर गवई और एस गोपन्ना की बेंच ने आजम खान को जमानत दी थी। गुरुवार रात को कोर्ट का ऑर्डर जेल पहुंचा और आजम खान की रिहाई की प्रक्रिया को शुरू किया गया। अब हर किसी की नजर अखिलेश यादव पर है कि क्या वह आजम खान से मिलने के लिए पहुंचते हैं। अखिलेश पर इस तरह के भी आरोप लगते रहे हैं कि उन्होंने आजम खान को अनदेखा किया।

    बता दें कि आजम खान पिछले 28 महीने से जेल में बंद थे। आजम खान के साथ उनके बेटे अब्दुल्ला औ पत्नी फातिमा तंजीम को भी सजा हुई थी लेकिन दोनों को पहले ही जेल से रिहा किया जा चुका है। गौर करने वाली बात है कि आजम खान के खिलाफ 85 से अधिक मामले दर्ज हैं। अभी भी उन्हें एक केस में जमानत मिलनी बाकी है। आजम खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी। सीतापुर जेल अधीक्षक एसके सिंह ने बताया था कि दो मामले में अभी आजम खान की रिहाई होना बाकी है, रिहाई के कागजात आने के बाद ही उनकी रिहाई पर आगे की कार्रवाई होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+