अश्लील कमेंट करते थे सीतापुर जिला अस्पताल के तीन वॉर्ड ब्वॉय, ट्रेनी नर्स ने खाईं नींद की गोलियां

अश्लील कमेंट करते थे सीतापुर जिला अस्पातल के तीन वॉर्ड ब्वॉय, ट्रेनी नर्स ने खाईं नींद की गोलियां

सीतापुर, मई 27: कोरोना और ब्लैक फंगस संक्रमण के बीच जहां मेडिकल स्टाफ मरीजों के इलाज में लगा है। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग है जिन्होंने इस पेशे पर दाग लगाने का काम किया है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से सामने आया है। यहां एक ट्रेनी नर्स ने नींद की गोलियां खाकर अपनी जान देने की कोशिश की। दरअसल, सीतापुर जिला अस्पातल के तीन वार्ड बॉय ट्रेनी नर्स के साथ छेड़छाड़ करते थे, उसपर अश्लील कमेंट करते थे। जिससे परेशान होकर ट्रेनी नर्स ने ऐसा कदम उठाया।

Sitapur News: A nurse attempted suicide after allegedly facing repeated harassment at the hands of 3 ward boys

ये घटना सीतापुर जिला अस्पताल की है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, महोली कोतवाली इलाके के एक गांव निवासी युवती भारत फाउंडेशन में नर्सिंग की छात्रा है। वो काफी समय से जिला अस्पताल में स्टॉफ नर्स की ट्रेनिंग कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि अस्पताल में साथ में काम करने वाले वार्ड ब्वॉय अश्वनी, पंकज और गौरव उस पर अश्लील फब्तियां कसते हैं और अश्लील हरकतें हुए छेड़खानी भी करते हैं। कई बार मना करने के बावजूद भी यह लोग नहीं माने और लगातार रास्ते में रोकना, हाथ पकड़ना और अन्य तरीकों से परेशान करते हैं।

पीड़िता ने बताया कि शिकायत करने पर सीतापुर सहित अस्पताल में नहीं रहने देने की धमकी भी देते है। जिससे परेशान होकर उसने नींद की गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने के बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान और तहरीर के आधार पर तीनों वार्ड ब्वॉय के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया।

सीतापुर के सर्कल अधिकारी पीयूष के सिंह ने बताया कि नर्स ने नींद की गोलियां खा ली थीं। अब उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि वार्ड बॉय लगातार नर्स को परेशान कर रहे थे वह उस पर अश्लील कमेंट भी करते थे। जिससे वह काफी परेशान थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+