Singrauli news :पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर की हत्या, पति ने भी की खुदकुशी
सिंगरौली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक हैवान पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। अवैध संबंध के चलते पत्नी के गुप्तांग में डंडा डालकर उसे मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।

सिंगरौली जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक हैवान पति ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी। चरित्र संदेह के चलते पत्नी के गुप्तांग में डंडा डालकर उसे मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना मांडा थाना एरिया के ग्राम कुम्हिया की है।
गुरुवार की सुबह पुलिस को इस पूरी घटना की जानकारी मिली जिसके बाद थाना प्रभारी माडा नागेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की गई।
बीती रात जवाहिर ने अपनी पत्नी से पहले झगड़ा किया। इसके बाद पत्नी के गुप्तांग में निर्मम तरीके से डंडा डाल दिया और गला दबाकर मार डाला। वारदात के बाद जवाहिर घटनास्थल से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी बीती रात नहीं मिला। लेकिन गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के ही पास एक पेड़ पर फांसी के फंदे में लटकता हुआ दिखा। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने जानकारी दी कि संभावना आरोपी ने खेद की वजह से खुद भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली होगी। फिलहाल पुलिस इस पूरे घटना की जांच कर रही है।
Recommended Video
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications