Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Singrauli News: स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सिंगरौली के दो सेंटरों से पकड़ी गई 13 लड़कियां

Singrauli News: सिंगरौली जिले में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से 13 लड़कियों को छुड़ाया है। इन लड़कियों को असम, नागालैंड, ओडिशा, कोलकाता और अन्य राज्यों से लाया गया था।

Singrauli sex racket busted

Singrauli News: मध्य प्रदेश पुलिस ने सिंगरौली जिले में चल रहे बड़े देह व्यपार का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने 13 लड़कियों को गिरफ्तार किया है और स्पा में काम करने वाली 13 लड़कियों को रेस्क्यू किया‌। जो कि नागालैंड, उड़ीसा, असम और कोलकाता समेत अन्य राज्यों से लाई गई थी‌। वही स्पा की आड़ में अनैतिक कार्य से लाभ कमाने वाले स्पा संचालक एव मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Recommended Video

    Singrauli News:स्पा की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, सिंगरौली के दो सेंटरों से पकड़ी गई 13 लड़कियां

    स्पा सेंटरों की आड़ में देह व्यापार की जानकारी पर शुक्रवार को पुलिसकर्मियों की टीम ने बड़े पैमाने पर चल रहे चार स्पा सेंटरों पर छापामार कार्यवाही की। इस दौरान 2 स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधि देखने को मिली। पुलिस ने करीब 13 महिलाओं और लड़कियों को रेस्क्यू किया है। स्पा सेंटर में दूसरे प्रदेशों से उड़ीसा और असम से बुलाई गई लड़कियों से गैर कानूनी काम करवाया जा रहा था। छापे के दौरान मौके से ग्राहकों और महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। स्पा सेंटर के संचालक की संलिप्तता भी इस अवैध कार्य में पाई गई। पुलिस ने जिस्म के दलालों से 13 युवतियों को मुक्त कराया। वहीँ स्पा की आड़ में अनैतिक कार्य से लाभ कमाने वाले स्पा मैनेजर को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

    पुलिस ने की कार्यवाही: इस मामले में सिंगरौली एसपी युशूफ कुरैसी ने जानकारी दी कि जिले में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद टीम गठित कर शहर के सभी स्पा सेंटरों में एक साथ छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान जिले में संचालित अंजली सुधांशू स्पा सेंटर और 777 स्पा सेन्टर में मसाज करने वाली लड़कियों और कस्टमर आपत्तिजनक स्थिति में पाये गए। वही आपत्तिजनक सामग्री भी पुलिस ने बरामद किया है। मामले में 2 स्पा सेंटर संचालक और एक मैनेजर के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्यवाही की गई है।

    Singrauli sex racket busted

    जानिए कैसे चलता था खेल: पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर के संचालक दूसरे शहरों में रहने वाले कस्टमर को अपने यहाँ काम करने वाली लड़कियों और महिलाओं की तस्वीर भेजते थे।ग्राहक को जो पसंद आ जाती थी। इसके बदले लड़कियों और महिलाओं को मोटी रकम लेकर उनके बताये स्थान पर भी भेजा जाता था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+