MP Election 2023: सिंगरौली सीट में 15 साल से भाजपा का कब्जा, आम आदमी पार्टी कहीं बिगाड़ न दे खेल

MP Election 2023: मध्य प्रदेश की ऊर्जांचल कही जानी वाली सिंगरौली विधानसभा सीट इस बार हॉट सीट के रूप में देखी जा रही है। इसकी मुख्य वजह नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी की महापौर सीट पर कब्जा किया है। यहां आप की रानी अग्रवाल ने जीत हासिल कर भाजपा और कांग्रेस दोनों को टेंशन में डाल दिया है।

सिंगरौली जिले में तीन विधानसभा सीट है और तीनों सीटों में बीजेपी का कब्जा है।सिंगरौली सीट पर भाजपा का 15 वर्षों से कब्जा है। इस सीट से रामलल्लू वैश्य तीन बार से लगातार विधायक बन रहे हैं। जबकि कांग्रेस को आखिरी बार 30 वर्ष पहले यहां पर जीत मिली थी।

MP Singrauli Assembly Seat

सिंगरौली विधानसभा सीट पर 2018 में भाजपा उम्मीदवार राम लालू वैश्य ने जीत हासिल की थी। सिंगरौली सीट पर दूसरे नंबर पर कांग्रेस, तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी और चौथे नंबर पर बहुजन समाजवादी पार्टी रही थी। यहां चारों पाटियों में मुकाबला होता है। यहां जीत हार पार्टी की अपेक्षा उम्मीदवार चेहरा तय करता है। सिंगरौली सीट पर ज्यादातर भाजपा की जीत होती आई है। यहां से 1998, 1993,1985, और 1980 में कांग्रेस की जीत हुई है, वहीं 2003 में समाजवादी पार्टी की भी जीत हो चुकी है। जबकि 2008, 2013 और 2018 में भाजपा प्रत्याशी की जीत हुई है। सिंगरौली भाजपा का गढ़ रहा है। लेकिन रानी अग्रवाल के भाजपा छोड़ने से यहां भाजपा वोट बैंक में कमी देखने को मिली है।

220667 मतदाता वाली हाई प्रोफाइल सिंगरौली सीट पर जातीय समीकरण की बात की जाए तो यहां सबसे अधिक प्रभाव मतदाताओं के बंटवारे से होता है। यदि सामान्य मतदाता बंटते है, तो यहां एससी, एसटी वोट निर्णायक भूमिका निभाते है। इस सीट पर सामान्य और ओबीसी प्रत्याशी चेहरों की लड़ाई अधिक नजर आती है। यहां सामान्य मतदाता सबसे अहम होता है। जो जिस पार्टी के पक्ष में चला गया उसकी जीत पक्की हो जाती है। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया था। और बड़ी संख्या में वोट प्रकार दूसरे नंबर पर रही थी। आम आदमी पार्टी की स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

जिले का क्षेत्रफल 5,672 वर्ग किलोमीटर है। 2011 की जनगणना के अनुसार, सिंगरौली जिले की जनसंख्या 1,178,273 थी, जिसमें से पुरुष 6,13,637 और महिलाओं संख्या 5,64,636 थीं। लिंगानुपात की बात करें तो यहां प्रति पुरुषों में 920 महिलाएं हैं।

सिंगरौली सीट नतीजे

1977 जेएनपी नृपेंद्र सिंह
1980 कांग्रेस शांति शर्मा
1985 कांग्रेस रणविजय प्रताप सिंह
1990 भाजपा राम चरित्रा
1993 कांग्रेस अजय सिंह
1998 कांग्रेस नरेंद्र प्रताप सिंह मुन्नू
2003 बंशमणि प्रसाद वर्मा
2008 भाजपा राम लल्लू वैश्य
2013 भाजपा राम लल्लू वैश्य
2018 भाजपा राम लालू वैश्य

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+