Singrauli: विंध्य में चुनाव से पहले बीडी शर्मा ने कमलनाथ को दिया झटका, देवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष BJP में शामिल

Singrauli News:

Singrauli News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच विंध्य में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। सिंगरौली जिले के देवसर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रणव पाठक बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भोपाल में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री नित्यानंद शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष क्रांति देव सिंह की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

कांग्रेस पार्टी के समर्थन में सिंगरौली जिले के देवसर जनपद पंचायत से प्रणव पाठक जनपद अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए थे लेकिन सिहावल विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने के लिए उन्होंने पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी का चोला पहला दिया है।

District Panchayat President Pranav Pathak

सिहावल विधानसभा क्षेत्र से प्रणव पाठक विधानसभा की तैयारी में काफी समय से जुड़े हुए थे। टिकट मिलना असंभव लग रहा था। कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल इसी विधानसभा क्षेत्र से आते हैं।

मंगलवार को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं के साथ भोपाल पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष समक्ष कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+