सहकर्मी की प्रताड़ना से तंग वनकर्मी पत्नी संग फंदे पर झूला, 5 पेज के सुसाइड नोट में लिखा दिल दहलाने वाला सच
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के दंपत्ति सुसाइड मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस को पांच पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। फिलहाल मामले के हर पहलू पर पुलिस जांच कर रही है।
वन विभाग के बर्खास्त कर्मचारी ने अपनी पत्नी के साथ खुदकुशी कर ली थी। पड़ोसियों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दरअसल सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित वन विभाग की कॉलोनी में रहने वाले पति पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
बताया जा रहा है कि वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत रहे शिवराज सिंह उम्र 57 साल पत्नी निर्मला उम्र 55 साल शुक्रवार को अपने ही गाँव सीधी से लौटकर सिंगरौली बैढन आये थे।
गाँव से आने के बाद दोनों ही पति पत्नी ने घर के अंदर कमरे में एक ही फंदे से फांसी लगा ली, सूचना मिलने के बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर घुसी तो अंदर का दर्दनाक मंजर देखकर दंग रह गई, पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसको पुलिस ने जप्त किया है।
सुसाइड नोट से खुला ख़ौफ़नाक कदम उठाने का राज
जानकारी अनुसार आत्महत्या से पहले शिवराज ने पांच पेज का सुसाइड नोट भी लिखा है। उसमे इस बात का जिक्र किया है कि वन विभाग में कार्यरत सहकर्मी रजनी गुप्ता उन्हें प्रताड़ित कर रही है और पैसों की डिमांड करती है।
सहकर्मी रजनी गुप्ता अन्य मामले में फसाकर जेल भेजवाने की भी धमकी दे रही है, जिस वजह से मैं अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा हूँ , फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
इस पूरे मामले में नगर निरीक्षक पीएस परस्ते ने जानकारी देते हुए बताया कि एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। एक 2 बिंदुओं की गहराई से जांच की जा रही है। मामले में जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications