कैसा ये इश्क है..शादीशुदा महिला के प्यार में पागल युवक ने कर दिया कांड, फिर हुआ ऐसा
Singrauli News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा युवक ने अपनी प्रेमिका के पति को मौत के घाट उतार दिया है।
पुलिस का कहना है कि युवक प्रेमिका को अपने साथ रखना चाहता था। इसी को लेकर उसने खौफनाक साजिश रची। आरोपी ने जिस टाइम वारदात को अंजाम दिया, उस समय प्रेमिका का पति घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। उसी समय युवक उसका गला रेतकर फरार हो गया।

पूरी वारदात जिले के सरई थाना क्षेत्र का है। यहां बीते 27 मई को एक 32 वर्षीय युवक का शव लहूलुहान हालत में घर के बाहर मिला था। घर के बाहर चारपाई पर लाश मिलने के बाद पूरे क्षेत्र मे सनसनी फैल गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की थी।
पुलिस ने मृतक की पत्नी के फोन का सीडीआर चेक किया। इसमें पता चला कि गांव के एक युवक से उसकी कई बार बात हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक पत्नी से बात करने वाले युवक को पकड़ा और उससे सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया।
वह मौके की तलाश में था। एक दिन प्रेमिका का पति कहीं पार्टी से घर वापस लौटा और बाहर चारपाई पर सो गया। उसी दिन आरोपी ने धारदार हथियार से सोते समय उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। जिस समय आरोपी इस वारदात को अंजाम दिया, उस समय मृतक की पत्नी पंजाब के अंबाला में थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications