खुद को सपना चौधरी से बेहतर मानती थी हर्षिता, जाना चाहती थी बिग बॉस के घर!
नई दिल्लीः हरियाणवी सिंगर और डांसर का मार्डर हर्षिता दहिया की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी। हर्षिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। उनके निशान पर हमेशा से हरियाणा की मशहूर रागिनी डांसर और सिंगर सपना चौधरी रहती थी। इस समय सपना चौधरी बिग बॉस में हैं, हर्षिता हमेशा से खुद को सपना से बेहतर मानती थी।


जाना चाहती थी बिग बॉस के घर
हर्षिता ने एक फेसबुक पोस्ट में बिना किसी का नाम लिए कहा है कि वो हरियाणवी संस्कृति के बारे में ज्यादा जानती हैं। इसलिए बिग बॉस के घर में जाने के लिए वो प्रबल दावेदारी थी। कई बार हर्षिता ने फेसबुक पर दोनों की फोटो पोस्ट करके लोगों से पूछा कि दोनों से बेहतर कौन?

हर्षिता की 7 से ज्यादा एलबम आ चुके थी।
हर्षिता सोशल मीडिया पर गालियां देने के लिए बदनाम हैं। कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर सपना के साथ तुलना करते देखा गया। हर्षिता की 7 से ज्यादा एलबम आ चुके थी। हर्षिता की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई हर्षिता ने फेसबुक लाइव के जरिए बताया था कि कोई उन्हें फेसबुक पर लगातार धमकी दे रहा है। हर्षिता द्वारा सोशल मीडिया पर जारी कई गई एक तरस्वीर ने मशहूर डांसर सपना चौधरी के साथ एक शख्स दिखाई दे रहा है। हर्षिता के मुताबिक ये तनु खरखौदा है जिसने उसे धमकाया था।

पुलिस कर रही है जांच
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक हत्या की दो वजहें हो सकती हैं। बताया जाता है कि हर्षिता ने कुछ समय पहले अपने जीजा पर रेप का आरोप लगाया था, वो अभी जेल में बंद है। दूसरा मामला हर्षिता की मां से जुड़ा हो सकता है। डीएसपी क्राइम देशराज का कहना है कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है। अभी हर्षिता का मोबाइल बंद है, ऑन करने के बाद भी पता चलेगा कि हर्षिता को आखिरी फोन किसने किया था और उसे कौन धमकी दे रहा था।












Click it and Unblock the Notifications