Sidhi पेशाब कांड के आरोपी का कुछ दिनों में बन जाएगा घर, प्रवेश शुक्ला के परिवार का ब्राह्मण समाज कर रहा समर्थन
Sidhi News:
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड में नया मोड़ आ गया है। एक तरफ इस मामले की चारों तरफ निंदा हो रही है। आरोपी भाजपा नेता पर कार्रवाई को लोग सही बता रहे हैं। तो दूसरी तरफ, आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर हुई बुलडोजर की कार्रवाई पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने विरोध जाहिर की है। आरोपी प्रवेश शुक्ला के परिवार के घर मरम्मत के लिए कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन के माध्यम से पैसे इकट्ठे करने की बात कही गई है। आरोपी प्रवेश शुक्ला के पिता रमाकांत शुक्ला का बैंक अकाउंट नंबर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है और लोगों ने सहयोग राशि देना भी शुरु कर दिए हैं।
ब्राह्मण संगठन के लोगों का कहना है कि प्रवेश शुक्ला के परिवार के मकान पर बुलडोजर कार्यवाही की वजह से ब्राह्मण समाज के लोग प्रशासन से नाराज हैं। संगठन के राज्य अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा पत्रकारों को जानकारी दी की संगठन परिवार का क्षतिग्रस्त मकान बनाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी प्रवेश शुक्ला ने जो किया वो निंदनीय है। लेकिन इसकी सजा पूरे परिवार को क्यों मिले। पुष्पेंद्र मिश्रा ने कहा कि संगठन ने प्रारंभ में परिवार को 51 हजार रुपये की सहयोग राशि दी थी और अब परिवार के पिता का अकाउंट का नंबर पूरे संगठन में दे दिया गया है।

जानकारी अनुसार ब्राह्मण समाज की तरफ से मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की जाएगी। ब्राह्मण समाज का कहना है कि आरोपी के परिवार का घर वैध था और संगठन यह जानना चाहेगा कि आखिर किस नियम के तहत घर तोड़ा गया।
Recommended Video
इससे पहले आरोपी के पिता का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने कहा था कि उनके बेटे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो लेकिन आखिर किस आधार पर उनके मकान पर बुलडोजर चलाया गया। पिता रामाकांत शुक्ला ने कहा था कि मध्य प्रदेश का कानून कहता है। बरसात के सीजन में किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं तोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका परिवार बिना कोई गलती किए सजा भोग रहा है।
इस घटना में प्रवेश शुक्ला को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) और एसटी एससी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। प्रवेश शुक्ला पर आरोप है कि उसने एक आदिवासी युवक पर पेशाब किया। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग हुई। प्रशासन का कहना है कि वायरल वीडियो कुछ समय पुराना है।












Click it and Unblock the Notifications