Neha Singh Rathore के ‘एमपी में का बा’ वाले ट्वीट पर बवाल, अब सीधी में दर्ज हुआ मामला

Neha Singh Rathore:

Neha Singh Rathore: मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड के बाद सिंगर नेहा सिंह राठौर ने कई ट्वीट किए थे। एक ट्वीट में प्रवेश शुक्ला को आरएसएस के गणावेश में दिखाया था। इसके बाद गायिका नेहा सिंह राठौर पर मध्यप्रदेश में चार मामला दर्ज हो चुके हैं। सबसे पहले उनके खिलाफ भोपाल के हबीबगंज थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद इंदौर, छतरपुर के बाद अब उनके खिलाफ सीधी के सिटी कोतवाली थाने में भी मामला दर्ज हुआ है। पुलिस नेहा पर लगे आरोप की जांच कर रही है।

उन्होंने अपने का बा के लोकगीत को अब मध्य प्रदेश के सीधी से जोड़ा है। उसे प्रसारित करने को लेकर ट्वीट किया था। उन्होंने एक कार्टून भी टि्वटर में पोस्ट किया है। विवादित पोस्ट करने को लेकर नेहा पर सीधी कोतवाली थाना में मामला दर्ज हुआ है।

Neha Singh Rathore

जानकारी अनुसार ग्राम कतरवार के रहने वाले महेंद्र मिश्रा (21) ने रविवार को थाने में आवेदन दिया था। इस पर संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली के निर्देशन में सोमवार को मामला दर्ज किया गया है।

नेहा सिंह के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की गई। इसमें कार्टून के जरिए एक युवक को एक बैठे हुए शख्स पर पेशाब करते हुए दिखाया गया। पेशाब करने वाले युवक की वेश-भूषा आरएसएस की ड्रेस जैसी है।

नेहा सिंह राठौर ने सीधी पेशाब कांड के बाद टि्वटर में पोस्ट किया था एमपी में का बा... कमिंग शून। इसके साथ ही उन्होंने एक फोटो भी पोस्ट की थी। यह कार्टून जैसा था, जिसमें यह दर्शाया गया था कि गणावेश पहने एक व्यक्ति किसी पर पेशाब कर रहा है। इसी ट्वीट के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ आरएसएस और आदिवासी समाज में शत्रुता पैदा करने का आरोप लगाया है। इसके बाद नेहा सिंह राठौर पर आईपीसी की धारा 153ए के तहत मामला दर्ज हुआ है। मामला दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस घटना की जांच कर रही है। ऐसे में पुलिस नेहा सिंह राठौर को पूछताछ के लिए तलब भी कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+