Sidhi news : पापा शराब मत पीना, टीचर को जेल जरूर भिजवाना, सुसाइड नोट लिखकर छात्र ने लगा ली फांसी

एमपी के सीधी जिले के नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के छात्र ने खुदकुशी कर ली. आत्महत्या करने से पहले छात्रा ने सुसाइड नोट लिखा है।

Sidhi Navodaya Vidyalaya,

एमपी के सीधी जिले के नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के छात्र ने आत्महत्या कर ली। खुदकुशी करने से पहले छात्र ने एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने अपने पापा से गलती माफ करने और शराब ना पीने का आग्रह करते हुए शिक्षक को जेल भिजवाने की मांग की है। छात्र ने लिखा कि कक्षा में दूसरे विद्यार्थियों का सामान चुराने पर टीचर के जलील करने से दुखी होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

दूसरे बच्चों का सामान चुराने का आरोप

दूसरे बच्चों का सामान चुराने का आरोप


पूरी घटना सीधी जिले के पड़खुरी 588 गांव का है। अमित प्रजापति नवोदय स्कूल चुरहट में 8वीं कक्षा का छात्र था। उसने कक्षा के एक अन्य बच्चे का कोई सामान चुरा लिया था। इसकी शिकायत छात्र ने शिक्षक से कर दी। शिक्षक ने जब उसकी जांच की, तो सामान उसके पास मिला, 19 दिसंबर को शिक्षक अजीत पांडे ने कक्षा में दूसरे बच्चों के सामने अमित को जलील किया था। इससे उसके मन पर गहरा प्रभाव पड़ा। इसी के बाद से वह तनाव में था। तनाव के चलते उसने घर पर सुसाइड नोट लिखते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सबसे लाडला था अमित

सबसे लाडला था अमित

अमित के घर में मां बाप के अलावा 2 भाई और एक बहन हैं। वह सभी भाई-बहनों में सबसे छोटा लाडला था। उसके पिता छत्तीसगढ़ में मिट्टी की ईंट बनाने का धंधा करते हैं। जब बच्चे की मौत हुई, उस समय वह छत्तीसगढ़ में काम पर थे।

आत्महत्या से पहले लिखा सुसाइड नोट

आत्महत्या से पहले लिखा सुसाइड नोट

अमित फांसी लगाने से पहले जो सुसाइड नोट छोड़ा है, उसमें उसने लिखा है- पापा जी प्रणाम। मेरे को पता है कि आपको बहुत दुख होगा। मैंने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि मैं बहुत बुरा हो चुका था। अंदर से मैं अपनी की बुराई नहीं छुड़ा पाया। मुझे बहुत ज्यादा परेशान हो गया था। मुझे बार-बार अपने सर अजीत पांडे की याद आ रही थी। अच्छा 1 बात बताइए। कभी गलती हो जाए तो माफ नहीं किया जा सकता। मुझे ऐसा लगता है कि गलती माफ की जा सकती है। उस दिन मुझसे गलती हो गई थी, तो उन्होंने मुझे बहुत भद्दी-भद्दी गाली दी थी। सभी बच्चों को नीचे भेजकर मुझे बहुत बुरा-भला कहा था। मेरे मम्मी पापा को भिखारी और भी बहुत बुरा-भला कहा। उन्होंने मुझसे कहा कि जहर खाकर मर जा या कहीं जाकर आत्महत्या कर ले।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस कर रही जांच

अपने टीचर की बातों से परेशान होकर छात्र ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर आगे की जांच कर रही है।

Recommended Video

    सीधी: किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जाँच में जुटी

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+