Sidhi News: सीधी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक के नीचे आया ऑटो, 4 लोगों की दर्दनाक मौत
Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी में एक ऑटो और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे ऑटो ट्रक के नीचे दब गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया है।
दरअसल NH39 मुख्य मार्ग के ग्राम बढ़ौरा के पास आज मंगलवार की दोपहर करीब 3:00 बजे भीषण सड़क हादसे का ऑटो वाहन शिकार हो गया।

घटना सीधी जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर की है। जहा ऑटो वहां सवारी लेकर सात लोगों को चुरहट की तरफ सीधी से जा रहा था। जहां रीवा की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक वाहन आया और ऑटो को टक्कर मार दिया।
जिसकी वजह से ऑटो पलट गई जहां चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर पहले उन्हें जिला अस्पताल सीधी ले गए। जहां से संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए उन सभी को रेफर कर दिया गया।
एसआई विकास सिँह ने जानकारी देते हुए बताया है कि सूचना मिलते ही सेमरिया चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की गंभीरता से लेते हुए सभी घायलों को डायल हंड्रेड और 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले गए हैं।फिलहाल नाम और पता अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।












Click it and Unblock the Notifications