Sidhi news : जंगल से लकड़ी लेने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, साथियों ने बचाई जान
संजय टाइगर रिजर्व में बीट बड़काडोल में एक महिला पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। महिला को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

सीधी जिले में जंगली जानवरों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हर सप्ताह किसी ना किसी क्षेत्र से मानव वन्य जीव संघर्ष की घटना सामने आ रही है। ऐसी ही एक घटना आज फिर बड़काडोल थाना मझौली क्षेत्र के जंगल से सामने आ रही है। जहां लकड़ी लेने के लिए जंगल गई एक महिला पर एकाएक बाघ ने हमला कर दिया।
जानिए पूरा मामला
मझौली क्षेत्र के जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली लेकर आए, जहां गंभीर अवस्था में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर शाम ओमकली पति ब्रजभान सिंह गोंड़ (28 वर्ष) निवासी बड़काडोल थाना मझौली लकड़ी लेने जंगल गई थी। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे एक बाघ ने ओमकली पर अचानक हमला कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर बाघ महिला छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
आकाश परौहा रेंजर दुबरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों ने हमें बताया कि बाघ ने महिला के ऊपर हमला कर दिया है। बीट गार्ड के साथ में मझौली उपचार के लिए भेजा, जिसके बाद सीधी रेफर किया है। अभी परिजनों से बात हुई है, तो उन्होंने बताया कि महिला की स्थिति ठीक है।












Click it and Unblock the Notifications