'बीजेपी को वोट देने वाले ही अयोध्या में श्रीराम से आंख मिला पाएगा', BJP प्रत्याशी का अजीब बयान वायरल
Sidhi Loksabha seat 2024: मध्य प्रदेश के सीधी लोकसभा सीट में काफी तीखी और सियासी बयानबाजी देखने को मिल रही है। भाजपा उम्मीदवार राजेश मिश्रा का एक बयान इन दिनों राजनीतिक गलियारों की सुर्खियां बना हुआ है।
सिंगरौली सीधी संसदीय क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार डॉ राजेश मिश्रा का भाषण वायरल हो रहा है। जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं राम के भरोसे है चुनावी नाईया, सभा संबोधन के दरमियान कहा भाजपा को वोट देने वाले वोटरों को ही अयोध्या में विराजमान हुयें श्री राम का मिलेगा आशीर्वाद।\

उन्होंने आगे कहा भाजपा को वोट देने वाला मतदाता जब अयोध्या दर्शन करने जाएगा तो श्री राम की प्रतिमा से मिल सकेगा। आंख से आंख मिलाकर कह सकेगा जो श्री राम को लाया हैं हम उसको लायेगें।
सिंगरौली सीधी संसदीय क्षेत्र के सिंगरौली मोरवा जयत क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने यह बयान दिया है। इस बयान का वीडियो जमकर सोशल मीडिया में हो रहा है।
सीधी लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां बीजेपी की तरफ से राजेश मिश्रा तो वहीं कांग्रेस की तरफ से कमलेश्वर पटेल को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा बीजेपी से बागी हुए अजय प्रताप सिंह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से कांग्रेस और बीजेपी दोनों का खेल बिगाड़ने तैयार बैठे हैं।
इस लोकसभा सीट पर अगर हम पिछले चुनावों की बात करें तो यहां से भारतीय जनता पार्टी ने रिती पाठक को टिकट दिया था। जबकि कांग्रेस ने अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह उर्फ राहुल भैया को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में रिती पाठक को 6.98 लाख वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल भैया को 4.11 लाख वोटों से ही संतोष करना पड़ा था। इस चुनाव में बीएसपी ने भी अपना उम्मीदवार खड़ा किया था। बीएसपी के रामलाल पानिका को 26 हजार वोट ही मिले थे। इस चुनाव में रिती पाठक ने शानदार जीत दर्ज की थी।
सीधी जिले में लोकसभा चुनाव का समय बिल्कुल चरम पर अब चल रहा है। जहां भाजपा और कांग्रेस दोनों लगातार सभाएं कर रहे हैं और लोगों से वोट भी मांग रहे हैं। pic.twitter.com/RycuamAqwy
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) April 4, 2024












Click it and Unblock the Notifications