OMG: अंतिम संस्कार के बाद चोरी हुआ नरमुंड, आरोपी जलती चिता से निकाल कर खा गया इंसानी खोपड़ी
Sidhi News: शंकरपुर में रहने वाले महावीर शुक्ला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उनका का अंतिम संस्कार 4 मई को किया गया था। जब घर के लोग 6 मई को श्मशान घाट पहुंचे तो शव का नरमुंड और अस्थियां गायब थीं।

Sidhi News: मध्यप्रदेश के सीधी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक इंसानी खोपड़ी को खाने के लिये जलती चिता से जले हुये मुर्दे की नरमुंड ही चुरा ले गया।
Recommended Video
परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब विसर्जन के लिये अस्थियां लेने पहुंचे लोगों को श्मशान घाट से नरमुंड गायब मिली। पता करने पर युवक का नाम सामने आया और जब परिजन उसके घर पहुंचे तो वहां का नजारा देख सभी हैरान रह गए। लोगों ने युवक के घर के अंदर कपडे़ में बंधी खोपड़ी और टुकड़े बिखरे पड़े मिले। इसके अलावा युवक की मोटरसाइकिल की डिग्गी में भी खोपड़ी के टुकड़े मिले। लोगों के पूछनें पर युवक ने कहा कि वह खोपड़ी के कुछ टुकड़ों को चबाकर खा गया है।
दरअसल यह पूरा मामला सीधी जिले के कुसमी थाना एरिया का है। ग्राम दरीमाडोल में रहने वाले जितेन्द्र जयसवाल नाम के युवक को चिता से इंसानी खोपड़ी चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ा है। आरोपी के घर और मोटरसाइकिल की डिग्गी में इंसानी नरमुण्ड और हस्तियां के टुकड़े बरामद हुए हैं।
बताते चलें कुसमी थाना अंतर्गत शंकरपुर निवासी महावीर षुक्ला की 4 मई को स्वर्गवास हो गया था। परिजन पूरे रीति रिवाज से गांव के ही शमशान घाट में शव का दाह संस्कार कर दिए थे।लेकिन जब 6 मई को वह अस्थि विसर्जन के लिये अस्थियां लेने शमशान घाट पहुंचे तो वहां उन्हें सिर्फ शरीर की अस्थियां मिली। जबकि खोपड़ी और उसके हिस्से गायब मिले।
परिजन और गांव वाले पहले तो हैरान रह जाते है लेकिन जब लोगों को स्थानीय लोगों के माध्यम से पता लगाया तो सामने आया कि जितेन्द्र जयसवाल को वहां पर घूमते हुए देखा गया था। संदेह होने पर परिवार वाले जितेन्द्र की तलाश में जुट जाते है। लेकिन वह कहीं नहीं मिलता ऐसे में वह जितेन्द्र के दरीमाडोल स्थित घर पहुंचते है और वहां का नजारा देख सभी हैरत में पड़ जाते है।
परिजनों ने पाया कि घर के भीतर खोपड़ी एक कपड़े की पोटली में बंधी है। जबकि खोपड़ी के टुकडे़ घर के भीतर बिखरे पड़े थे। इसके अलावा जिस मोटरसाइकिल की डिग्गी में उसने खोपड़ी डाली थी। उसमें भी टुकड़े पाए गए। पूंछने पर खोपड़ी चुराने वाले जितेन्द्र ने जानकारी दी कि कुछ खोपड़ी को चबाकर खा जाता है। गांव में हुये इस हैरतंगेज खुलाशे के बाद लोग युवक के बारे में जानकर हैरान और परेशान है।












Click it and Unblock the Notifications