MP Election 2023: चुरहट सीट पर 40 साल तक रहा कांग्रेस का कब्जा, सिर्फ एक बार जीती BJP, क्या है सियासी समीकरण?

MP Elections 2023: चुरहट विधानसभा सीट के मौजूदा विधायक बीजेपी के शरदेंदु तिवारी हैं। 1998 से लगातार 2013 तक अजय सिंह राहुल भैया कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते, लेकिन 2018 में बाजी पलट गई।

MP Election 2023: सीधी जिले की चुरहट विधानसभा सीट कांग्रेस का मजबूत किला है। जिसे 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा जीतने में कामयाब रही। चुरहट से 20 साल से कांग्रेस के नेता अजय सिंह ही चुनाव जीतते आ रहे है। चुरहट सीट पर पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं का प्रतिशत करीब 70 फीसदी है। जो हार जीत में निर्णायक भूमिका अदा करते है। यहां अन्य जातियों के मतदाता की आबादी है।

मालूम हो कि सीधी जिले की चुरहट विधानसभा सीट कांग्रेस का मजबूत किला है। यहां से 40 वर्षों से पार्टी के विधायक ही चुनाव जीतते आए हैं। इसकी वजह पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह हैं जो इसी सीट से विधायक रहे थे और अब उनके बेटे और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 20 वर्षों से चुरहट जीतते आ रहे हैं।

MP Churhat Assembly Seat,

2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को 65507 वोट और बीजेपी प्रत्याशी को 71909 वोट मिले थे। बीजेपी के शारदेन्दु तिवारी ने कांग्रेस के अजय अर्जुन सिंह को 6,402 वोट से हराया था।

दिवंगत नेता अर्जुन सिंह पहली बार 1977 में यहां से विधायक निर्वाचित हुए थे और तब से सिर्फ एक विधानसभा चुनाव को छोड़कर लगातार यह सीट कांग्रेस ने ही जीती है। लगभग सवा 2 लाख वोटर वाली इस सीट पर ब्राह्मण, क्षत्रिय, पिछड़ा वर्ग के मतदाता है। लेकिन पटेलों को मिलाकर पिछड़ा वर्ग 70 फीसदी के पार है जो सीट पर हार-जीत की निर्णायक भूमिका में रहते हैं।

चुरहट विधानसभा सीट

2018 में बीजेपी के शारदेन्दु तिवारी
2013 में कांग्रेस के अजय अर्जुन सिंह
2008 में कांग्रेस के अजय अर्जुन सिंह
1990 में बीजेपी के तिलकराज सिंह

क्षेत्र क्र. 76 - चुरहट

कुल मतदाता : 225266
महिला मतदाता : 113134
पुरुष मतदाता : 112132
मतदान केंद्र : 311

2018 चुनाव के नतीजे

शरदेन्दु तिवारी भाजपा 71909
अजय अर्जुन कांग्रेस 65507

2013 चुनाव के नतीजे

अजय सिंह कांग्रेस - 71796 वोट
शरदेंदु तिवारी बीजेपी- 52440 वोट

2008 चुनाव के नतीजे

अजय सिंह कांग्रेस- 45232 वोट
अजय प्रताप सिंह बीजेपी- 34402 वोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+