MP Board 10th Result 2023: सीधी की बेटी ने मेरिट लिस्ट में हासिल किया दूसरा स्थान, कलेक्टर बनने का सपना

MP Board 10th Result 2023: सीधी जिले में 16 बच्चे राज्य की मेरिट सूची में स्थान बनाया है। वही जिले के कई बच्चों ने इस वर्ष अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। जो सीधी के लिए गर्व का क्षण है।

mp board kirti prabha mishra

MP Board 10th Result 2023: माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल का आज रिजल्ट जारी हो गया है। जहां पर एमपी में दूसरे स्थान पर आने वाली बच्ची सीधी जिले की रहने वाली है। जिसने सीधी जिले को आज गौरवान्वित किया है।

जानकारी अनुसार सीधी जिले की रहने वाली कीर्ति प्रभा मिश्रा को पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जहां उन्हें 500 से पूर्णांक में 493 अंक प्राप्त हुए हैं। वही आपको बताते चलें की कीर्ति प्रभा मिश्रा गुरुकुल पब्लिक हाई स्कूल भदौरा में पढ़ती थी। जहा कड़ी मेहनत और लगन के बाद मध्य प्रदेश में उन्हें दूसरा स्थान मिला है।

बात करें अगर सीधी जिले की तो इस बार सीधी जिले में 16 छात्र शामिल है। जिन्हे प्रदेश की मैरिट सूची में शामिल किया गया हैं। जहा इस साल सीधी जिले के कई विद्यार्थियों ने अच्छे अंक हासिल किए हैं। जो कि सीधी को गौरवान्वित करने वाला क्षण है‌।

कीर्ति प्रभात का परिवार: कीर्ति प्रभा मिश्रा के पिता देवेंद्र मिश्रा और उनकी मां खेती किसानी का काम करते हैं। उनके पास आजीविका का कोई भी अलग से साधन नहीं है। मध्यमवर्गीय परिवार के आने वाली यह बेटी ने आज सीधी जिले ही नहीं बल्कि पूरे मध्यप्रदेश का नाम रोशन कर दिया है। वहीं आज सुबह से ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

सीधी जिले से करीब 60 किलोमीटर दूर पर आदिवासी अंचल कुसमी के भदौरा में स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में कीर्ति प्रभाव पढ़ाई करती थी। उनके घर से स्कूल की दूरी करीब 7 किलोमीटर की है। फिर भी वह साईकिल के माध्यम से प्रतिदिन विद्यालय पढ़ने जाती थी। जहां साधनों के अभाव में होते हुए भी उन्होंने अपना कर्तव्य समझा और कड़ी मेहनत लगन तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन में उन्होंने आज मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।

mp board kirti prabha mishra

कलेक्टर बनने का है सपना: वही कीर्ति प्रभा मिश्रा से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं बड़ी होकर कलेक्टर बनना चाहती हूं और अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहती हूं। इसलिए में शुरू से ही मेहनत कर रही हूं। मेरी पढ़ाई लिखाई में मेरे माता-पिता ने काफी सहयोग किया है। हम लोग मध्यम परिवार के हैं फिर भी वह मुझसे काम नहीं करते थे बल्कि वे कहते थे कि काम करने के लिए अभी हम हैं और तुम सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान दो।

Recommended Video

      MP Board Result 2023 : 10वीं और 12वीं का Result हुआ जारी, ऐसे और यहां करें चेक | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+