Sidhi Urine Case: सीएम शिवराज के पाव पखारने के बाद कांग्रेस ने दशमत रावत का गंगाजल से किया शुद्धीकरण
Sidhi Urine Case: मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड को लेकर राजनीति चरम पर है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा अपने भोपाल आवास में पेशाब कांड के पीड़ित दशमत रावत के पैर धोने के बाद, अब कांग्रेस ने उनका घर लौटने के बाद शुद्धीकरण किया है।
स्थानीय कांग्रेस नेता ज्ञान सिंह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सीधी जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर दशमत के घर पर पहुंचे और गंगाजल से शुद्धिकरण किया। फिर उनका मुंह गंगाजल से धोया और एक टॉवल से मुंह और सिर को पोछा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने पीड़ित को टीका भी लगाया। यह सब परिवार के सदस्यों और कांग्रेस समर्थकों की मौजूदगी के बीच किया गया और एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया और सोशल मीडिया मैं वीडियो वायरल किया गया। इसको लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

वीडियो में ज्ञान सिंह दशमत से निवेदन करते हुए कहते है कि वह उसे गंगाजल से करने की अनुमति दे। वीडियो में ज्ञान सिंह कहते हैं।
पूरा मामला बताते चलें सीधी जिले में नशे में धुत प्रवेश शुक्ला सीढ़ियों में बैठा एक आदिवासी युवक पर पेशाब करने का आरोप है। आरोपी सीधी जिले के विधायक केदारनाथ शुक्ला का विधायक प्रतिनिधि बताया जा रहा है। हालांकि विधायक की तरफ से इस बात से इनकार किया गया। लेकिन मामले का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर हो गई। वहीं सरकार से मामले में कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीएम शिवराज सिंह के निर्देश के बाद आरोपी पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पीड़ित दशमत रावत के द्वारा बताया गया कि वीडियो 2020 का है।












Click it and Unblock the Notifications