Siddharthnagar: हाईटेंशन तार गिरने से खेत में काम कर रही मां-बेटी की मौत

सिद्धार्थनगर में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मां और बेटी की मौत हो गयी।

siddharth

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर के रेहरा गांव में हाईटेंशन तार गिरने से खेत में काम कर रही मां और बेटी की झुलसने से मौत हो गयी। बिजली का तार जर्जर बताया जा रहा है। बिजली विभाग की लापरवाही सामने आयी है। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।

Recommended Video

    GOOD NEWS: गोरखपुर होली पर्व से पहले चलाई जाएंगी 16 स्पेशल ट्रेनें, रेल प्रशासन ने दी जानकारी

    जानकारी के मुताबिक, रेहरा गांव के रामस्वरूप की पत्नी मीना और उसकी बेटी ऊषा गुरुवार शाम को खेत में काम कर रहे थे । तभी उनके ऊपर हाईटेंशन तार गिर गया। झूलसने से दोनों की मौत हो गयी। रामस्वरुप व मीना के पांच संतान है। रामस्वरुप मुबंई रहकर काम करते हैं।

    इस घटना के तुरंत बाद ही आस-पास के लोग आ गये। उन्होंने महरवा फीडर को सूचना दी। बिजली आपूर्ति बंद होने पर ग्रामीणों ने तार को शव के ऊपर से हटाया।

    घटना की जानकारी होते ही पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर मिश्रौलिया थानाध्यक्ष व बांसी के तहसीलदार डॉ. संजीव कुमार दीक्षित भी पहुंच गए। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

    तहसीलदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शासन को बिजली विभाग की लापरवाही से अवगत कराया जाएगा। पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलेगा। अधिसासी अभियंता अखिलेश चौधरी ने बताया कि कर्मचारियों को सूचना मिलते ही भेज दिया गया था। आमजन के आक्रोश के कारण वह नहीं गये होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+