Seema Haider News: इन खास वजहों से सीमा हैदर ने खुनवा इंटरनेशनल बार्डर से भारत में ली थी एंट्री

Seema Haider News: सीमा हैदर इन दिनों पूरे देश में सबसे ज्यादा चर्चित है। पाकिस्तान से नेपाल और नेपाल से अवैध तरीके से भारत में एंट्री लेने वाली सीमा हैदर का उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के खुनवा इंटरनेशनल बॉर्डर से खास कनेक्शन है। इसी बॉर्डर से सीमा ने भारत में प्रवेश किया और नोएडा पहुंच गयी। सवाल यह है कि सीमा सचिन से इसी बॉर्डर को भारत में प्रवेश के लिए क्यों चुना? सोनौली, वीरगंज, जयनगर सहित बहुत ऐसे बार्डर हैं जिनसे भारत में प्रवेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं खुनवा इंटरनेशनल बॉर्डर और यहां की सुरक्षा के बारे में।

खुनवा इंटरनेशनल बॉर्डर खुनवा भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सिद्धार्थनगर जिले की शोहरतगढ़ तहसील का एक गांव है । यह नेपाल की सीमा पर तौलिहावा शहर के सामने स्थित है । सिद्धार्थनगर बस्ती मंडल का एक जिला है।

seema

अप्रतिबंधित है आवाजाही इस अंतरराष्ट्रीय सीमा से होकर भारत से नेपाल व नेपाल से भारत आसानी से आया जा सकता है। सीमा पार नेपाली और भारतीय नागरिकों की आवाजाही अप्रतिबंधित है, हालांकि सामानों के लिए एक सीमा शुल्क चौकी है।

68 किलोमीटर सीमा पूरी तरह है खुली उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले का 68 किलोमीटर क्षेत्र नेपाल से सटा हुआ है। इन सीमावर्ती क्षेत्रों में पांच थाना हैं। इन पांच थानों में लोटन, मोहना, कपिलवस्तु, शोहरतगढ़ और ढ़ेबरुआ थाना पड़ता है। खुली सीमा होने के कारण मानव तस्कर इसका प्रयोग ज्यादा करते हैं। मानव तस्करी के सर्वाधिक मामले खुनवा बार्डर पर ही पकड़े गए हैं।

भारतीय एजेंट करते हैं मदद सबसे अधिक खुली सीमा खुनवां की है। जिससे मानव तस्कर लड़कियों को खेतों के बीच व पगडंडियों के सहारे भारतीय सीमा में अवैध तरीके से प्रवेश कराते हैं। यहां पहले से इंतजार कर रहे भारतीय एजेंट उन्हें देश में किसी भी जगह भेजने की व्यवस्था बनाते हैं।

सीमा हैदर ने छुपाई थी यह बात सीमा हैदर ने पूछताछ में जांच एजेंसियों को गुमराह किया था। उसने उन्हें बताया था कि वह भारत के सोनौली बार्डर से एंट्री ली थी, जबकि खुलासा हुआ है कि उसने भारत के खुनवा बॉर्डर से प्रवेश किया है।

12 मई को सीमा ने पार किया था खुनवा बॉर्डर पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर ने 12 मई 2023 को खनुवा बॉर्डर पार किया था। वह सुबह नेपाल के पोखरा से बस पकड़कर रूपनडेही खुनवा बॉर्डर सिद्धार्थनगर से भारत में प्रवेश की। इसके बाद लखनऊ, आगरा होते हुए दिनांक 13 मई को रबुपुरा कट, गौतमबुद्धनगर पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+