'व्हाट्सएप चेक कर, दुल्हन तेरी नहीं मेरी है', तस्वीर देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगा दूल्हा, जानें पूरा मामला

Siddharthnagar News In Hindi: यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र में एक शादी में तब हड़कंप मच गया जब किसी ने दूल्हे के व्हाट्सएप पर कुछ तस्वीरें भेज दिया।

Siddharthnagar Marriage Broke

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी की रस्म के दौरान दूल्हे को व्हाट्सएप पर एक ऐसा मैसेज मिलता है जिसे देखकर वह सिर पकड़कर बैठ गया। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था वह क्या करे। चलिए जानते हैं क्या है मामला?

क्या है मामला?
दरअसल, गांव में एक परिवार में लोग शादी का जश्न मना रहे थे। ढोल-नगारे बज रहे थे और दूल्हा सोफा पर बैठ दुल्हन का इंतजार कर रहा था। लेकिन चंद सेकेंड में उसकी खुशी गम में बदल गई। वर्षों से शादी का सपना संजोए लड़के की जिंदगी तबाह हो गई। दरअसल, अगवानी के बाद जयमाल कार्यक्रम के दौरान गांव के एक युवक ने दूल्हे के व्हाट्सएप पर कुछ फोटो भेजता है, साथ ही दूल्हे के मोबाइल पर फोन कर के कहता है कि वह व्हाट्सअप चेक कर ले। जिस दुल्हन से तुम शादी करने जा रहे हो वह तुम्हारी नहीं मेरी है।

दूल्हे ने व्हाट्सएप चेक किया तो उड़ गए होश
दूल्हा तुरंत व्हाट्सएप चेक करता है। जैसे ही व्हाट्सएप में आई तस्वीरों को देखता है कि उसके हाथ-पांव कांपने लगे। उसने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसके साथ बहुत बड़ा कांड हो गया है। दरअसल, उसकी होने वाली पत्नी की कुछ अंतरंग और आपत्तिजनक तस्वीरें थीं। इसके बाद फोन पर दूल्हे और फोन करने वाले युवक के बीच जमकर बहस होने लगती है। दोनों एक दूसरे को धमकी देते नजर आते हैं।

बारात लेकर वापस लौटा दूल्हा
अपनी होने वाली पत्नी की तस्वीर देख वह आगबबूला हो जाता है। अंत में दूल्हा स्टेज से उतरकर सभी लोगों के बीच में जाकर कहता है कि यह शादी नहीं हो सकती क्योंकि उसके साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। फिर दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे और उसके रिश्तेदारों को समझाने की खूब कोशिश की लेकिन मामला नहीं बन सका और दूल्हा बिना शादी किए बारात लेकर वापस लौट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+